राष्ट्रीयअवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर...

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या

[object Promise]

बुलंदशहर के कोतवाली देहात के गांव गंगेरूआ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार देर रात एक बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गंगेरूआ गांव में पति ने अपनी पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.

आरोपी पति ने अपनी 48 वर्षीय पत्नी के किसी और से अवैध संबंधों के शक में एक नहीं बल्कि कई बार चाकू से वार किए. पुलिस ने आरोपी पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया है,

हत्यारे पति ने अनगिनत चाकू से किए पत्नी पर वार

दरअसल हत्यारा पति कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूआ का रहने वाला है, पति सुनील दिल्ली में ऑटो रिक्शा चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था, लॉकडाउन के दौरान वह अपने गांव वापस लौट आया, तब से वह गांव में ही रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था, गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि उसे अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक था, कि उसकी पत्नी के किसी और अवैध संबंध हैं, उसी शक में दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था, घटना वाले दिन भी दोनों में विवाद हुआ था, विवाद के दौरान आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से 20 से 25 वार किए, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, उसके बाद आरोपी ने अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर अपने आप को भी खत्म करने की कोशिश की, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में हत्यारे पति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, वहीं पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

हत्या का कारण

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है,आरोपी सुनील अपनी पत्नी पर शक करता था, इस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति का खुलासा पूर्ण रूप से स्पष्ट हो सकेगा, फिलहाल सुनील का मेरठ में उपचार चल रहा है, साथ ही महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories