राष्ट्रीयICMR DG – ‘आने वाले कुछ समय में भारत में होगी कोरोना...

ICMR DG – ‘आने वाले कुछ समय में भारत में होगी कोरोना की कारगर वैक्‍सीन और इलाज भी’

भारत में करीब छह महीने पहले कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हुए। यह वह दौर था जब किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि इस पर किस तरह से काबू पाया जाए। विदेश से जो समाचार आ रहे थे वह बेहद डराने वाले थे। अचानक आई इस महामारी से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा। यह दौर काफी डराने वाला था। कारण यह था कि कोरोना नया वायरस था जिसके बारे में किसी को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसी वजह से लोग काफी भयभीत थे। घरों में कैद होने के साथ उन्हें यह नहीं समझ में आ रहा था कि वह संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें। सच्चाई यह है कि बीते चार-पांच महीनों में हम कोरोना के साथ जीना सीख चुके हैं। हम जान चुके हैं कि कोरोना वायरस से डरने की नहीं,सावधान रहने की जरूरत है।

ICMR DG – ‘आने वाले कुछ समय में भारत में होगी कोरोना की कारगर वैक्‍सीन और इलाज भी’
आईसीएमआर के महानिदेशक के मुताबिक भारत में कुछ समय के बाद कोविड-19 की वैक्‍सीन उपलब्‍ध हो जाएगी।

आज हम अनलॉक चार की तरफ बढ़ रहे हैं। जिंदगी वापस अपने ढर्रे पर लौटने लगी है। लोग ऑफिस और अपने काम पर जाने लगे हैं। बाजारों में लोग सामान खरीदने व अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी निकल रहे हैं। स्थितियां काफी कुछ सामान्य होने लगी हैं और यह एक अच्छा संकेत है। लेकिन इसका यह कतई अर्थ नहीं कि हम सावधानी छोड़ दें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सावधानी ही एक मात्र विकल्प है और यह हमने बीते कुछ महीनों में सीख भी लिया है। मास्क लगाना, शारीरिक दूरी रखना, ऐसी जगह जहां खुली हवा ना हो ज्यादा लोगों का इकट्ठा न होना, ऐसे आयोजनों से बचना जिसमें ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने की जरूरत हों, आदि बातों पर आज भी अमल की जरूरत है। इसके अलावा हैंड हाइजीन का बराबर ध्यान रखना यह सब अब हमारी आदत में शुमार हो गया है और यही कोरोना से निपटने के लिए महत्वपूर्ण भी साबित हो रहा है। महामारी के बढ़ते समय के साथ हम बहुत कुछ जानकारी हासिल करते गए और अपडेट होते चले गए।

एक तरफ चिकित्सक यह समझ चुके थे कि संक्रमण से किस तरह बचाव करना है वहीं दूसरी तरफ लोग भी इस बात के लिए तैयार हो गए थे कि उन्हें कोरोना के साथ किस तरीके से जीवन व्यतीत करना है। महामारी की शुरुआत में जिस तरीके से लोग भयभीत थे और घरों में कैद होकर रह गए थे। अब स्थितियां व जनजीवन काफी हद तक सामान्य हो चला है लेकिन एहतियात के साथ। साफ है कि हम डरने के बजाय उसके साथ जीना सीख चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस से 50 फीसद मामले ऐसे हैं जो एसिम्प्टोमेटिक हैं, यानी बगैर लक्षण वाले। मतलब इन लोगों को कोरोना संक्रमण होकर ठीक भी हो गया है और इनको पता भी नहीं चला। वहीं जिन लोगों को कोरोना हुआ भी उनमें से 80 फीसद से अधिक लोग ऐसे हैं जिनको अस्पताल जाने की जरूरत ही नहीं महसूस हुई और वह घर पर ही रह करके ठीक हो गए। इससे भी हमारी हिम्मत बढ़ी और हमें यह समझ में आने लगा कि यह कोई डराने वाली चीज नहीं है। आने वाले दो-तीन महीने बहुत ज्यादा अहम हैं। वैक्सीन के ट्रायल शुरू हो रहे हैं और जल्द ही इनके परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। वहीं कोरोना के इलाज के लिए दवाएं भी आ चुकी हैं और लगातार आ रही हैं।

इसका अर्थ यह है कि आने वाले कुछ महीनों में हमारे पास वैक्सीन भी होगी और सटीक इलाज भी। साथ ही बचाव के सारे तरीकों के बारे में भी हम पूरी तरीके से जागरूक हैं इसलिए अब कोई वजह नहीं यह हम कोरोना से डरकर जीवन जीना छोड़ दें। लगातार डटकर सामान्य जीवन जीते हुए अपना काम करें और देश को आगे बढ़ाएं। हालांकि अभी भी कुछ लोग काफी बेफिक्र हैं और वह मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल नहीं करते हैं। वही शारीरिक दूरी के पालन में लापरवाही बरत रहे हैं। यह लोग अपने लिए तो घातक हो ही सकते हैं, दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। इसलिए ऐसे कुछ लोगों को भी अब गंभीर होने की जरूरत है और उन्हें इस बात को समझना होगा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए उन्हें मास्क पहनना, हैंड हाइजीन का ध्यान रखना,शारीरिक दूरी का ध्यानरखने का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories