राष्ट्रीयराशन कार्ड में प्रचलित यूनिट में किसी कारण वर्तमान में कोई निवासित...

राशन कार्ड में प्रचलित यूनिट में किसी कारण वर्तमान में कोई निवासित नहीं है, तो आवेदन पत्र प्रस्तुत करके कटवायी जाय यूनिट

राशन कार्ड में प्रचलित यूनिट में किसी कारण वर्तमान में कोई निवासित नहीं है, तो आवेदन पत्र प्रस्तुत करके कटवायी जाय यूनिट
राशन कार्ड में प्रचलित यूनिट में किसी कारण वर्तमान में कोई निवासित नहीं है, तो आवेदन पत्र प्रस्तुत करके कटवायी जाय यूनिट

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 25 अगस्त/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के निर्देशानुसार जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने जनपद सुलतानपुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत प्रचलित समस्त कार्ड धारकों को सूचित किया है कि यदि उनके राशन कार्ड में प्रचलित यूनिट में किसी सदस्य की मृत्यु हो गयी/किसी का विवाह हो और वह अपने घर चली गयी हो अथवा अन्य किसी कारण यूनिट वर्तमान में निवासित नहीं हो, तो वह उसे तत्काल अपने स्तर से सम्बन्धित आपूर्ति कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए अपने राशन कार्ड में से कटवा दें। अन्यथा भविष्य में जानकारी होने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए यूनिट पर लिये गये खाद्यान्न की वसूली भी की जायेगी।उन्होंने समस्त उचित दर विक्रेताओं को भी निर्देशित किया है कि वह अपनी उचित दर की दुकान से सम्बद्ध राशन कार्डों में प्रचलित राशन कार्डों की यूनिटों में भी उपरोक्त कोई प्रकरण संज्ञान में आता है, तो उसे तत्काल अपने स्तर से सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक को अवगत कराना सुनिश्चित करें, ताकि उसके द्वारा तद्नुसार अग्रिम कार्यवाही नियमानुसार की जा सके।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories