राष्ट्रीयकेजरीवाल से पूंछताछ हो सकती है तो ममता से क्यों नहीं ?

केजरीवाल से पूंछताछ हो सकती है तो ममता से क्यों नहीं ?

देश – पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला और शारदा चिट फंड का मामला गरमाया हुआ है। बीजेपी लगातार ममता बनर्जी सरकार को सवालों के घेरे में उतार रही है। वहीं अब बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने शारदा चिटफंड मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जाँच की मांग उठाई है। 

उन्होंने आगे सीबीआई की सराहना करते हुए कहा – राज्य सरकार का दबाव है लेकिन सीबीआई बेहतर काम कर रही है। टीएमसी के नेताओं पर कार्यवाही करने में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। टीएमसी विधायक जीबन कृष्णा साहा ने अधिकारियों से उनका फोन छीनने की कोशिश की यह सब उन्होंने सबूत मिटाने के उद्देश्य से किया। सीबीआई को सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा टीएमसी के लोग सबूत को मिटा देंगे। 

उन्होंने आगे कहा- अगर दिल्ली में शराब घोटाले के संदर्भ में अरविन्द केजरीवाल से सवाल किया जा सकता है उनको सीबीआई का नोटिस भेजा जा सकता है तो फिर ममता बनर्जी से सवाल क्यों नहीं किया जा सकता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories