राष्ट्रीयMSP पर कानून बना तो और भड़क सकती है महंगाई !

MSP पर कानून बना तो और भड़क सकती है महंगाई !

नई दिल्ली: किसान आंदोलनकारियों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग को लेकर केंद्र सरकार ने नरमी के संकेत दिए हैं और एक समिति के गठन की बात कही है। इसके लिए किसान संगठनों से कुछ नाम मांगे गए हैं, जो समिति का हिस्सा रह सकें। फसलों की निर्धारित MSP पर खरीद होना किसानों के लिए हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। ख़ासतौर पर हरियाणा, पंजाब और पश्चिम यूपी के किसान इसे लेकर हमेशा आवाज़ उठाते रहे हैं। किन्तु MSP का यह मुद्दा क्या सरकार के लिए इतना आसान है और अगर ऐसा है तो फिर पहले की सरकारें इसकी गारंटी देने से क्यों बचती रही हैं।

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन अपने एक लेख में कहते हैं कि MSP लागू होने से फसलों की विविधता खत्म होने का खतरा पैदा हो जाएगा। इससे किसान उन फसलों को ही पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिन पर उचित मूल्य की सरकार गारंटी दे रही है और किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं होगा। इसके साथ ही यह भी करदाताओं पर ही एक तरह का बोझ ही होगा। सरकार आवश्यकता से अधिक राशन की खरीद MSP पर करेगी, जिसकी खपत फूड सब्सिडी स्कीमों में ही होगी।

इसके साथ ही बाकी राशन का रखरखाव भी एक बड़ी दिक्कत है। वहीं गेहूं और धान के अतिरिक्त अन्य ऐसी कई फसलें हैं, जिनकी पैदावार में कमी हो सकती है। वह कहते हैं कि आज हम दाल और तेल की महंगाई देखते हैं, उसका भी एक कारण यही है। अगर कुछ फसलों पर MSP लागू हुई तो इसमें और इजाफा होगा। इससे महंगाई और भड़क सकती है। 

इसका बड़ा नुकसान एक ओर शहरी गरीब और लोअर मिडिल क्लास के लोगों को है तो वहीं छोटे और मझोले किसानों के लिए भी यह पॉलिसी लाभकारी नहीं है। इतना ही नहीं पानी का स्तर भी निरंतर धान और गन्ने जैसी फसलों की पैदावार के कारण गिर रहा है। बता दें कि तीन कृषि कानूनों की स्टडी के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बनाए गए पैनल के सदस्य और किसान नेता अनिल घनवट कहते हैं कि 23 फसलों पर MSP दिए जाने की मांग को यदि सरकार मान लेती है तो इससे देश दिवालिया होने की कगार पर आ जाएगा।  उनका भी स्पष्ट कहना है कि MSP पर अनिवार्य कानून संभव नहीं है। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories