राष्ट्रीयमच्छरों को किससे लगता है डर, पता लगाने के लिए आइआइटी के...

मच्छरों को किससे लगता है डर, पता लगाने के लिए आइआइटी के विशेषज्ञ पढ़ रहे उनका दिमाग

आइआइटी कानपुर मच्छर इंसान को कैसे शिकार बनाते हैं और इन्हें किससे डर लगता है, ये जानने के लिए आइआइटी कानपुर के विशेषज्ञ उनका दिमाग पढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सहयोग से चल रहे शोध के आधार पर मच्छर रिपेलेंट, क्वाइल और मैट्स को ताकतवर बनाने की तैयारी है ताकि मच्छरों का हमला रोककर डेंगू-चिकनगुनिया का खात्मा किया जा सके। इस तकनीक को पेटेंट कराया जाएगा।

मच्छरों को किससे लगता है डर, पता लगाने के लिए आइआइटी के विशेषज्ञ पढ़ रहे उनका दिमाग
इंसानों की तरह मच्छरों में भी सूंघने का सर्किट होता है डेंगू-चिकनगुनिया से छुटकारा दिलाने के लिए मच्छरों के दिमाग में एक्टिव न्यूरॉन्स का अध्ययन किया जा रहा है।

बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग के प्रो. नितिन गुप्ता और शोधार्थियों ने मच्छरों पर कई तरह के प्रयोग किए, जिससे उनके दिमाग में न्यूरॉन्स के एक्टिव होने और न होने का पता चला। उनके मुताबिक मच्छरों के दिमाग में न्यूरॉन्स की संख्या मनुष्य के मुकाबले बेहद कम है, लेकिन उनके सूंघने का सर्किट इंसानों के सर्किट की तरह ही संयोजित है। शोधार्थी आरुष मित्तल ने कंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए ये पता लगाया कि भले ही हर मच्छन का सर्किट बाकी मच्छरों से थोड़ा अलग हो लेकिन उनका बर्ताव एक ही तरह का होता है। उन्होंने शोध को नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित कराया है।

तेजी से एक्टिव होते हैं न्यूरॉन्स

प्रो. गुप्ता के मुताबिक मनुष्य के दिमाग में करीब 10 हजार करोड़ न्यूरॉन्स होते हैं, जबकि एक मच्छर में न्यूरॉन्स की संख्या करीब एक लाख रहती है। किसी खास तरह की खुशबू या सिग्नल से यह एक्टिव हो जाते हैं। सबसे खास बात तो यह है अलग अलग सर्किट डायग्राम के बावजूद इनका बर्ताव एक जैसा ही रहता है। आपस में संवाद करने लगते हैं।

क्या हैं न्यूरॉन्स

न्यूरॉन्स दिमाग की एक कोशिका होता है, जो कि चुंबकीय प्रक्रिया से संदेश आगे भेजने का काम करती है। आवाज, रोशनी, किसी भी वस्तु के छूने की स्थिति में सक्रिय होकर दिमाग के अंदर तुरंत संदेश भेजते हैं।

  • कई केमिकल ऐसे हैं जो मच्छरों को दूर भगाने में सक्षम हैं। ये केमिकल किस तरह काम करें, इस पर भी शोध चल रहा है। इस तकनीक को पेटेंट भी कराया जाएगा। -नितिन गुप्ता, प्रोफेसर, बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग, आइआइटी कानपुर

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories