राष्ट्रीयIIT इंदौर का अनूठा प्रयोग, गणित और विज्ञान का प्राचीन ज्ञान ...

IIT इंदौर का अनूठा प्रयोग, गणित और विज्ञान का प्राचीन ज्ञान संस्कृत में दे रहा नई पीढ़ी को

इंदौर, पीटीआइ। अमूमन देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों यानी आईआईटी में गणित और विज्ञान की पढ़ाई अंग्रेजी में होती है लेकिन आईआईटी इंदौर में इन दिनों एक अनूठा प्रयोग कर रहा है। संस्‍थान इन तकनीकी विषयों के प्राचीन ज्ञान को संस्कृत में नई पीढ़ी को दे रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) ने देश के प्राचीन ग्रंथों के गणितीय और वैज्ञानिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अपने किस्म का इकलौता ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किया है।

IIT इंदौर का अनूठा प्रयोग, गणित और विज्ञान का प्राचीन ज्ञान  संस्कृत में दे रहा नई पीढ़ी को

इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम में प्रतिभागियों को संस्कृत माध्‍यम में पढ़ाया जा रहा है। आईआईटी इंदौर के एक अधिकारी ने बताया कि यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम 22 अगस्त से शुरू किया गया गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (क्यूआईपी) है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education, AICTE) से प्रायोजित है। यह दो अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा जिसमें कुल 62 घंटों की ऑनलाइन कक्षाएं होंगी। पाठ्यक्रम में दुनिया भर के 750 से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories