राष्ट्रीयआइआइटी मद्रास : बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट, अब तक 183 छात्र...

आइआइटी मद्रास : बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट, अब तक 183 छात्र निकले पॉजिटिव

[object Promise]

चेन्नई, एएनआइ। आइआइटी मद्रास(IIT Madras) कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अब तक 183 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। यहां एक दिसंबर के बाद से लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। आइआइटी मद्रास(IIT Madras)  के लोगों के एक से 12 दिसंबर तक सैंपल लिए गए और जांच में पॉजिटिव आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में आइआइटी मद्रास(IIT Madras) कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।

[object Promise]
आइआइटी मद्रास में कोरोना वायरस बम फूटा है। यहां अब तक 183 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आइआइटी मद्रास कैंपस में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद लैब लाइब्रेरी और कई अन्य विभागों को बंद कर दिया गया है।

आइआइटी मद्रास में कोरोना विस्फोट के बाद आनन-फानन में इंस्टीट्यूट को बंद करने का फैसला लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें से ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी पीडि़तों का किंग्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन एंड रिसर्च में इलाज चल रहा है और सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री राधाकृष्णन ने कहा कि संक्रमण दर फिलहाल 20 फीसद है। जैसे ही वहां संक्रमितों का मिलना शुरू हुआ, जांच और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की तेज कर दी गई। उन्होंने ये भी बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए अधिकतर विद्यार्थी और कैंटीन कर्मी हैं। उन्होंने संभावना जताई कि हो सकता है कि यह संक्रमण कैंटीन से बढ़ा हो, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति से निपटने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।

छात्रों ने लगाया संस्थान पर आरोप- मेस खोलने के फैसले से बढ़ा संक्रमण

एक ओर जहां संस्थान अपनी बात कह रहा है तो दूसरी ओर छात्रों का आरोप है कि संस्थान के सिर्फ एक मेस चलाने के निर्णय से कोरोना संक्रमण इतने बड़े पैमाने पर फैला है । छात्रों ने बताया कि मेस में कोई मास्क नहीं पहनता और वहां भीड़ भी जुटती रही थी। छात्रों ने कहा कि संस्थान में अभी कुल 774 छात्र हैं और कोरोना संक्रमितों में अधिकांश दो हॉस्टलों- कृष्णा तथा जमुना के रहने वाले छात्र हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories