[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बाहुबली विधायक व गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का लखनऊ में अवैध निर्माण LDA ने ढहाया
राष्ट्रीय

बाहुबली विधायक व गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का लखनऊ में अवैध निर्माण LDA ने ढहाया

admin
Last updated: April 17, 2026 1:49 pm
admin
Share
SHARE

लखनऊ माफिया तथा गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण तथा संपत्ति पर सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है। वाराणसी, मऊ व गाजीपुर के बाद अब लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी की अवैध इमारतें सरकार के निशाने पर हैं।

बाहुबली विधायक व गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का लखनऊ में अवैध निर्माण LDA ने ढहाया
पूर्वांचल की मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई की।

पूर्वांचल की मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ के डालीबाग इलाके में बने मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया गया। अब प्रशासन बिल्डिंग के तोड़ने का खर्चा, अब तक का किराया भी वसूलेगी। इस निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एलडीए, प्रशासन और पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के डालीबाग कॉलोनी में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे वाली दो इमारतों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। ये इमारते उनके बेटों के नाम दर्ज है। एलडीए ने 11 अगस्त को इमारत ढहाने का आदेश दिया था।

 

प्रदेश में माफियाओं की बेनामी संपत्तियों की जांच में जुटे अफसरों ने मुख्तार अंसारी के परिवारजनों को रडार पर लिया है। अब हजरतगंज व उससे जुड़े इलाकों की 19 संपत्तियों में अब मुख्तार को खंगाला जा रहा है। इसमें बारह संपत्तियां हजरतगंज-रामतीर्थ वार्ड और नौ संपत्तियां राजा राममोहन राय वार्ड में हैं।

लखनऊ में आज डालीबाग में मुख्तार अंसारी के दो अवैध टावर को जमींदोज कर दिया गया। मुख्तार के दोनों पुत्रों ने इस कार्रवाई का काफी विरोध किया, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को गिरा दिया। इतना ही नहीं, इस निर्माण को गिराने में जितना भी खर्च आया है, उसकी भी वसूली मुख्तार अंसारी से होगी।

प्रदेश में गैंग बनाकर अपराध की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले विधायक मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में बंद हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को डालीबाग क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने मुख्तार अंसारी के चार-चार मंजिला दो टावर को जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि मुख्तार की शह पर उनके बेटों ने सरकारी जमीन पर टावरों को खड़ा कर दिया था। एलडीए संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने 11 अगस्त को ध्वस्तीकरण का आदेशी जारी किया था। इन लोगों ने शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने के बाद बहुमंजिला इमारत बना ली थी। आज एलडीए तथा पुलिस प्रशासन के साथ करीब 250 पुलिसकर्मियों की टीम ने 20 जेसीबी के साथ इमारत को गिरा दिया। इस दौरान मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास व उमर अंसारी की मौके पर पुलिस तथा एलडीए की टीम से झड़प भी हुई।

एलडीए की टीम गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ डालीबाग में अवैध कब्जे को हटाने पहुंची थी। टीम ने गेट का ताला तोड़कर और वहां बने निर्माण से सामान निकाल कर कार्रवाई की। एलडीए ने सुबह सवेरे बुलडोजर चलवाकर माफिया की इमारत को ध्वस्त किया। मालूम हो कि दोनों पर शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर दो मंजिला इमारत बना ली थी।

शत्रु संपत्ति पर किसी भी तरह का निर्माण नहीं कराया जा सकता, लेकिन बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए न सिर्फ इस पर कब्ज़ा किया बल्कि पहले अपनी मां और फिर अपने दोनों बेटों के नाम जमीन ट्रांसफर करा ली। यह दोनों बिल्डिंग पहले मुख्तार की मां के नाम थीं, गलत तरीके से रजिस्ट्री कराई गई थी। मूलतः निष्क्रांत संपत्ति यानी 1956 से पहले पाकिस्तान गए लोगों की है। बार-बार चेतावनी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर इसे तोड़ा गया।

पहले यह निर्माण राबिया अंसारी के नाम था। बाद में यह मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम हुआ। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि नगर विकास अधिनियम की धारा 27 के तहत कार्रवाई की गई है।पहले यह निर्माण राबिया अंसारी के नाम था। बाद में यह मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम हुआ।  एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि नगर विकास अधिनियम की धारा 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बेजुबान के साथ महिला की क्रूरता, कुत्ते के बच्चों को सैंडल से रौंदा; वीडियो वायरल के बाद FIR दर्ज
Next Article डीएम की अध्यक्षता में सोसायटी फार प्रीवेन्शन आफ क्रूएलिटी टू एनीमल (एस0पी0सी0ए0) की बैठक हुई आयोजित

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?