राष्ट्रीयIMD – निवार के बाद तमिलनाडु में एक और तूफान दे सकता...

IMD – निवार के बाद तमिलनाडु में एक और तूफान दे सकता है दस्‍तक

[object Promise]

नई दिल्‍ली, प्रेट्र।  तमिलनाडु को अभी निवार (Cyclone Nivar) को भूलने का वक्‍त नहीं मिला कि मौसम विभाग की ओर से एक और तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। सोमवार को मौसम विभाग द्वारा जताए गए पूर्वानुमान में यह जानकारी दी गई है। यह तूफान 2 दिसंबर को श्रीलंका के तट से टकराएगा और तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होगी। पिछले हफ्ते भीषण चक्रवाती तूफान निवार ने तमिलनाडु में कहर बरपा दिया था। एहतियातन करीब ढाई लाख लोगों को यहां सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया था।

[object Promise]
2 दिसंबर को श्रीलंका तट से टकराने वाले तूफान का असर तमिलनाडु में भी होगा। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है जिसमें मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

IMD ने तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी इलाकों में चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इन इलाकों में आने वाले इस तूफान के कारण भारी बारिश के संकेत हैं। इस तूफान के कारण मौसम भी विकराल रूप ले सकता है इसलिए मछुआरों को भी समुद्र में न जाने को लेकर अलर्ट दिया गया है। IMD ने बताया कि 1 दिसंबर की रात से ही हवाओं की रफ्तार बदल जाएगी। हवा की रफ्तार 45-55 kmph से  65 kmph हो जाएगी वहीं कोमोरिन एरिया (Comorin area), मन्‍नार की खाड़ी (Gulf of Mannar) और तमिलनाडु-केरल तट इसके चपेट में आ जाएगा। इसके अलावा जो लोग समुद्र में हैं उन्‍हें 30 नवंबर तक किसी भी हाल में तट पर वापस लौटने की सलाह दी गई।

निवार तूफान के कारण तमिलनाडु में हुई क्षति का जायजा स्‍वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्‍वामी से ली थी। इसके चपेट में आने वाले मृतकों के आश्रितों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे की भी घोषणा की थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories