राष्ट्रीयकोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज...

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज पीएम मोदी की अहम बैठक, वैक्सीन पर भी चर्चा

[object Promise]

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी के फिर से तेजी से पैर पसारने से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक करेंगे। मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। यही नहीं, वह कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए अपनाई जाने वाली योजना को लेकर भी विचार विमर्श करेंगे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंह के जरिए होगी। सूत्रों के अनुसार, इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। इससे पहले भी पीएम इस मुद्दे को लेकर बैठक कर चुके हैं।

[object Promise]
देश में कोरोना से 8 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक करेंगे। इस बैठक में कोरोना को लेकर नई रणनीति तैयार होने की संभावना है। इसके साथ ही इस अहम बैठक में कोरोना वैक्सीन पर भी चर्चा होगी।

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री आज देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिन 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, केरल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन राज्यों में बीते दिनों कोरोना के मामलों में अचानक उछाल देखा गया है। जानकारी के मुताबित, इन मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मीटिंग सुबह 10.30 बजे से 12 बजे के बीच होगी।

कोरोना वैक्सीन को लेकर भी एक बैठक

आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पीएम मोदी एक अन्य बैठक भी करेंगे। इस दूसरी अहम बैठक में कोरोना की वैक्सीन को लेकर चर्चा होगी। इस मीटिंग में पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर चर्चा करेंगे।

दिल्ली में लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मौतें

दिल्ली में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। यहां लगातार चौथे दिन सौ से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को यहां 4,454 नए मामले सामने आए। लेकिन बीते 24 घंटे में 121 मरीजों की मौत हुई। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने से दिल्ली में कोरोना बेकाबू लग रहा है।

इस बीच, देश के कई राज्यों के शहरों में कोरोना के बेकाबू हालात के बीच नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन राज्यों में गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू 7 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ़्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुजरात में शादी और किसी भी धार्मिक प्रसंग को इजाजत नहीं दी जाएगी। गुजरात सरकार ने शादी, रिसेप्शन और अन्य समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी है, इसके अलावा अंतिम संस्कारों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories