राष्ट्रीयतेजी से बदलती दुनिया में हमें आत्मनिर्भर होने की जरूरत है रक्षा...

तेजी से बदलती दुनिया में हमें आत्मनिर्भर होने की जरूरत है रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए

तेजी से बदलती दुनिया में हमें आत्मनिर्भर होने की जरूरत है रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए

भारत रक्षा व्यय। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सैन्य-विनिर्माण के स्तर पर मूर्त रूप देने के लिए रक्षा मंत्रलय ने हाल ही में 101 रक्षा उपकरणों, हथियारों, वाहनों आदि के आयात पर 2024 तक रोक लगाने की घोषणा की है। इस पहल से अगले पांच-सात वर्षो में घरेलू रक्षा उद्योग को करीब चार लाख करोड़ रुपये के ठेके मिलेंगे।

भारत को रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता देश की रक्षा उत्पादन नीति-2018 के मसौदे में भी दृष्टिगत होती है, जिसमें 2025 तक रक्षा उद्योग को 26 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचाना तथा पांच अरब डॉलर के रक्षा उत्पाद के निर्यात का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन इन वैचारिक प्रतिबद्धताओं और रक्षा विनिर्माण की वास्तविकताओं के मध्य एक गहरी खाई मौजूद है। भारत आज भी अपनी रक्षा जरूरतों का 60 प्रतिशत आयात करता है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है।

वास्तव में समकालीन युद्ध प्रणाली में वायुसेना की भूमिका निर्णायक होती है। औज हमारी वायुसेना की ताकत रूस के सुखोई-30, फ्रांस के मिराज-2000, ब्रिटेन के जगुआर, रूस के मिग-21 एवं स्वदेशी तेजस मार्क-वन पर निर्भर है। एक समय मिग-21 लड़ाकू विमान हमारी वायुसेना की रीढ़ माने जाते थे, किंतु पुरानी प्रौद्योगिकी के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते मिग-21 अब ‘उड़ता ताबूत’ कहलाते हैं। एक समय भारत के पास 872 मिग-21 लड़ाकू विमान थे, लेकिन आज उनमें से कुछ दर्जन ही सक्रिय हैं। इन्हें भी रिटायर करने की सख्त जरूरत है।

आज जब दुनिया की बड़ी शक्तियों के पास पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान मौजूद हैं, तब भारत को राफेल की आपूíत भी केवल फौरी सुकून देने वाली है। हमें जल्द ही तेजस मार्क-2 (पांचवीं पीढ़ी का संस्करण) लड़ाकू विमान विकसित करने होंगे, क्योंकि राफेल भी सौ फीसद पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान नहीं है। पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान अत्याधुनिक होते हैं, जो किसी भी रडार एवं सेंसर की पकड़ से दूर होते हैं।

दरअसल तेजी से बदल रही दुनिया में रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें शोध-अनुसंधान पर बल देना होगा। अभी भारत अपनी जीडीपी का बहुत कम हिस्सा शोध-अनुसंधान पर खर्च कर रहा है। इसे और बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ हमें स्वदेशी हथियारों को शंका की दृष्टि से देखने की प्रवृत्ति भी छोड़नी होगी। यदि इसरो के विज्ञानियों की तर्ज पर स्वायत्त कार्य संस्कृति एवं संसाधन प्राप्त हो तो डीआरडीओ के विज्ञानी भी विश्व के अत्याधुनिक रक्षा सामग्री बनाने में सफल हो सकते हैं। भारतीय नेतृत्व ने चीन के साथ मौजूदा गतिरोध के दौरान जिस प्रकार से कूटनीतिक स्तर पर मजबूत इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है, उसी तर्ज पर रक्षा विनिर्माण के लिए भी देश के विज्ञानियों में युद्ध-सा नैतिक उत्साह पैदा करना होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories