[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कन्नौज में प्रेमी युगल का सिर मुंडवाया , चेहरा काला कर पहनाई जूतों की माला, फिर गांव में घुमाया
राष्ट्रीय

कन्नौज में प्रेमी युगल का सिर मुंडवाया , चेहरा काला कर पहनाई जूतों की माला, फिर गांव में घुमाया

admin
Last updated: April 17, 2026 1:49 pm
admin
Share
SHARE

कन्नौज कन्नौज के गुरसहायगंज के एक गांव में बुधवार को ग्रामीण युवाओं ने अमानवीयता की हदें पार कर दीं। प्रेमी युगल के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद उनका सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख लगा दी और जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। उनके पीछे चले बड़े से लेकर बच्चे तक तरह तरह की फब्तियां भी कसते रहे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है, वहीं प्रधान ने जानकारी होते ही तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को फटकार लगाते हुए प्रेमी युगल को उनके घर भिवजाकर पंचायत शुरू कराई है।

कन्नौज में प्रेमी युगल का सिर मुंडवाया , चेहरा काला कर पहनाई जूतों की माला, फिर गांव में घुमाया
गुरसहायगंज के गांव में रहने वाली महिला का पति की मौत के बाद एक साल से दिव्यांग युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था रात में ग्रामीणों ने एक चारपाई पर उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया

एक साल से चल रहा प्रेम प्रसंग

कन्नौज के गुरसहायगंज के एक गांव में रहने वाली तीस वर्षीय महिला के पति की कुछ वर्षों पूर्व मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद गांव का ही एक दिव्यांग युवक उसके घर आने जाने लगा। दिव्यांग होने के चलते घर वालों और गांव वालों ने पहले उनकी बातचीत पर ध्यान नहीं दिया। दोनों के बीच बतचीत का सिलिसला प्यार में बदल गया। गांव वालों की मानी जाए तो दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों को अक्सर गांव के बाहर भी मिलते देखा गया है, कई बार दोनों को अकेले खेतों में भी गांव के युवाओं ने देखकर डांटकर भागाया भी है।

ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

मंगलवार की रात दिव्यांग प्रेमी मौका पाकर महिला के घर पर पहुंच गया था। भोर पहर दोनों को एक ही चारपाई पर आपत्तिजनक हालत में देखकर ग्रामीण युवाओं ने पकड़ लिया। इसकी जानकारी होते ही गांव वालों की भीड़ लग गई। युवाओं ने अपास में फैसला करने के बाद प्रेमी और प्रेमिका के सिर जबरन मुंडवा दिए और उनके चेहरे पर कालिख लगाकर जूते की माला पहना दी। इसके बाद दोनों को सरेआम गांव की गलियाें घुमाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब उनके पीछे चल रहे बड़े और बच्चे भी फब्तिया कसते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब लोगों को जानकारी हो सकी है। हैरानी की बात यह है कि इस अमानीयव कृत्य काे रोकने के लिए गांव के बड़े बुजुर्ग भी आगे नहीं आए।

प्रधान ने युवकों को लगाई फटकार

ग्राम प्रधान के मुताबिक उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो वह गांव पहुंच गए हैं। इस तरह का अमानवीय कृत्य करने वालों को जमकर फटकार लगाई है। महिला और युवक काे उनके घरों में भेज दिया गया है। दोनों को लेकर गांव में उनके परिवारों के बीच पंचायत चल रही है। वहीं थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। एसएसआई जितेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है उप निरीक्षक आरके मिश्रा को मौके पर भेजा गया है जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दो मंजिला मकान ढहा मध्य प्रदेश के देवास में, 9 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Next Article गिरफ्तार जेएनयू का स्कॉलर शर्जील इमाम को लाया गया दिल्ली

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?