राष्ट्रीयकानपुर में खाकी शर्मशार, बेटी को ढूंढने के लिए विकलांग मां से...

कानपुर में खाकी शर्मशार, बेटी को ढूंढने के लिए विकलांग मां से गाड़ी में डीजल भरवाया

[object Promise]

पीड़ित विकलांग महिला की गुहार सुन डीआईजी प्रितिंदर सिंह भी दंग रह गए और उन्होंने पीड़ित विकलांग महिला को बैठा कर पानी पिलाया और फिर पूरी उसकी समस्या को सुना और जल्द बच्ची को ढूंढने का आश्वासन भी दिया। विकलांग महिला द्वारा थाना चकेरी की चौकी सनिगवां के इंचार्ज राजपाल सिंह पर लगाए गए गंभीर आरोपों को देखते हुए उनको तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश भी दिए और फिर विकलांग महिला को घर तक छोड़ने के निर्देश भी मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को दिए।

कानपुर के थाना चकेरी के अंतर्गत सनिगवां निवासी विकलांग विधवा वृद्धा की नाबालिग बेटी एक माह से लापता है, जिसकी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। विकलांग महिला ने अपने ही दूर के एक रिश्तेदार पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस उसकी बात को नहीं ध्यान दे रही थी। चौकी जाने पर उसे डांटकर भगा दिया जाता था। विकलांग महिला ने बताया पुलिस से वह लगातार बेटी को खोजने की गुहार लगा रही थी, लेकिन पुलिस ने बेटी खोजने के नाम पर उससे गाड़ी में डीजल डलवाने की बात कही, तो उसने वह भी किया और करीब 10 से 12 हजार रुपए का डीजल पुलिस की गाड़ी में डलवा चुकी है। महिला ने यह भी बताया एक दो बार पुलिस वाले गाड़ी से बेटी को लेने के लिए गए भी थे, लेकिन बेटी को लेकर नहीं आए।

उसने बताया कि अब उसके पास पैसे नहीं है, वह डीजल कहां से डलवाएं। उसने यह भी बताया कि वह लखनऊ में मुख्यमंत्री के ऑफिस तक शिकायत करने के लिए गई थी, लेकिन वहां से भी कुछ नहीं हुआ और लौटकर उसे फिर चौकी जाना पड़ा, जहां उसके साथ पुलिस वाले गाली-गलौज करते हैं और दुत्कार कर भगा देते हैं और बेटी पर ही गलत होने का आरोप लगाते हैं। पूरे मामले को लेकर डीआईजी कानपुर डॉ. प्रितिंदर सिंह ने बताया कि थाना चकेरी पर अभियोग पंजीकृत है। लड़की की बरामदगी के लिए सीओ कैंट के निर्देशन में 4 टीमें गठित की गई और चौकी इंचार्ज सनिगवां उप निरीक्षक राजपाल सिंह को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories