राष्ट्रीयकुशीनगर में छठ पर्व की रात पति से नाराज होकर ट्रेन से...

कुशीनगर में छठ पर्व की रात पति से नाराज होकर ट्रेन से कटने जा रही महिला को सिधुवा चौकी पुलिस ने बचाया

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : छठ पर्व की रात ट्रेन से कटने जा रही एक महिला को पुलिस ने बचा लिया.घंटों मशक्कत करने के बाद महिला को समझा बुझाकर घर भेज दिया है। पीड़ित का आरोप था कि उसके पति बाहर रहने के बाद भी मोबाइल पर प्रताड़ित करता रहता है.पुलिस ने पीड़ित महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब वह घर गयी। कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ स्थान निवासी अर्चना पत्नी सुनील कुशवाहा से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मोबाइल पर बातचीत होने के दौरान विवाद होता रहता था। अर्चना ने बताया उसके उसके पति विदेश हैं.जबकि वह स्वयं अलग घर में रहती है.फिर भी पति मोबाइल से बातचीत करने के बाद उसे प्रताड़ित करता रहता था.जिससे वह परेशान हो चुकी थी.
महिला अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए छठ पर्व के दिन शुक्रवार की देर रात को सिधुआ मिश्रौली रेलवे ढाले क्रासिंग पर पहुंच गईं थीं। महिला को रोते विलखते देख लोगो ने रोने का कारण पूछा जिस पर उसने बताया वह घर मे आए दिन ग्रह कलह से परेशान है.जबकि उस महिला का आरोप है कि पति उसका बाहर रहने के बावजूद भी मोबाइल से बात करने पर उसकी मांग पर खरा नहीं उतरता है.इस लिए वह ट्रेन से कटने जा रही है.जिस पर आस पास के लोगो ने उसे रोक लिया और सिधुआ बाजार चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार  में के साथ कांस्टेबल गिरिजेश गुप्ता,बृजेश गुप्ता दिलीप कुशवाहा,सत्य प्रकाश ने घंटों प्रयास कर करके जैसे तैसे महिला को समझा बुझाकर उसके ससुर हरिहर कुशवाहा के साथ घर भेज पीड़ित अर्चना के पति को दंडित करने का आश्वासन दिया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories