कुशीनगर। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव के 13 लोगों ने रविवार को सपा की सदस्यता ली। इन सभी नेताओं को निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष ने सदस्यता दिलाई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से लोग नाराज हैं। लोग सपा की तरफ से उम्मीद भरी निगाहों से देख रहें है। इसका परिणाम है कि फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के तमाम लोग सपा में शामिल हो रहे हैं।
इसके बाद जंगल सिसवा निवासी सुग्रीव कुशवाहा की अगुवाई में ठाढ़ीभार पहुंचे डॉक्टर सुरेश खरवार, अबुल सिद्दीकी, जय सिंह यादव, संदीप ठाकुर, अंगद कुशवाहा, राजू शर्मा, रूपेश शाही, डॉ. नंदू गुप्ता, मुहम्मद नसीब अजमेरी, सिकंदर बैठा, जहीरुद्दीन अली, मुमताज अली, जुलकरनैन अंसारी आदि लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर डॉ. विंध्याचल निषाद, जाकिर हुसैन, मुस्ताक अहमद, फतेह आलम, जावेद अख्तर, मुहम्मद मोबिन सिद्दीकी, लल्लन यादव, रामा यादव, शाहजहां हुसेन आदि मौजूद रहे।
