अमर नाथ की रिपोर्ट
मिल्कीपुर/ अयोध्या
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए गए है। अयोध्या रायबरेली राज्य मार्ग पर कुमारगंज पिठला स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए एल-2 लेवल अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दिया है। इस चिकित्सालय में कोविड-19 लेवल-2 के मरीजों को भर्ती कराया जा सकेगा।जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण ने फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

