[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कारोबारियों को आयकर विभाग देने जा रहा बड़ी राहत, 31 अगस्त तक मौका
राष्ट्रीय

कारोबारियों को आयकर विभाग देने जा रहा बड़ी राहत, 31 अगस्त तक मौका

admin
Last updated: April 17, 2026 1:50 pm
admin
Share
SHARE

कानपुर उद्यमियों व कारोबारियों को एक और बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयकरदाताओं की बकाया मांग की धनराशि के विवाद का निपटारा 31 अगस्त तक कर लिया जाए। इसमें यह नहीं देखना है कि उस कारोबारी ने विवाद से विश्वास योजना में शामिल होने की सहमित दी है या नहीं।

कारोबारियों को आयकर विभाग देने जा रहा बड़ी राहत, 31 अगस्त तक मौका
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं विवाद से विश्वास योजना के लिए पात्र कारोबारियों का आंकलन किया जाएगा।

सभी विवादित बकाए का होगा आंकलन

बोर्ड ने साफ कहा है कि भूल सुधार, अपील राहत या रिफंड के मामलों में सभी प्रार्थनापत्रों का निस्तारण 31 अगस्त तक करके यह तय कर लिया जाए कि वास्तव में आयकर विभाग को उस कारोबारी से कितनी धनराशि लेनी है। बोर्ड के मुताबिक यह इसलिए जरूरी है कि जो बकाएदार करदाता 31 दिसंबर तक लागू विवाद से विश्वास योजना में शामिल होने के इच्छुक हैं, उन्हें पहले से सही धनराशि की जानकारी हो।

इससे योजना में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ जाएगी। इसके अलावा अगले चार माह में उन कारोबारियों को भी मनाया जा सकता है जो इस योजना में अभी तक शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। आयकर अधिकारियों के मुताबिक इसलिए सभी विवादित बकाए का आंकलन करने के लिए कहा गया है ताकि उन्हें भी बताया जा सके कि उन्हें इससे कितना लाभ होगा। साथ ही अपील की चल रही सुनवाई भी खत्म हो जाएगी।

क्या है विवाद से विश्वास योजना

जिन मामलों में आयकर अपील लंबित है। धनराशि बकाया है तो करदाता 31 दिसंबर तक इस योजना को अपना सकता है। इस योजना में 31 दिसंबर तक बकाया आयकर जमा करने पर ब्याज व अर्थदंड की पूरी राशि माफ कर दी जाएगी। देश में 4.83 लाख आयकरदाता इस योजना के पात्र हैं और विभाग के 9.33 लाख करोड़ रुपये इन अपीलों में फंसे हैं।

ये कहना है इनका

  • इस योजना का उन कारोबारियों को लाभ होगा, जिनकी अपील फंसी हैं और आयकर का भुगतान करना है। उन्हें 31 अगस्त तक पता चल जाएगा कि उन्हें कितने धन का भुगतान करना है। – सरदार गुरजिंदर सिंह, महामंत्री, उत्तर प्रदेश टिंबर व्यापार मंडल।
  • कारोबारी को जब जानकारी होगी कि उसे विवाद से विश्वास योजना में कितना धन देना है और कितना ब्याज, अर्थदंड बच रहा है तो वह योजना में शामिल होने के लिए उत्साहित होगा। – आशीष गुप्ता, टैक्स सलाहकार। 

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर में टर्मिनल बिल्डिंग का हुआ भूमि पूजन,इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्‍द उड़ान शुरू करने की तैयारी
Next Article Apple कर रहा अगले दो महीनों में भारत में ऑनलाइन स्टोर खोलने की तैयारी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?