[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Ind vs Aus: विराट कोहली के टीम में न होने से भारतीय खिलाड़ियों को कैसे मिलेगा फायदा, सुनील गावस्कर ने बताया
राष्ट्रीय

Ind vs Aus: विराट कोहली के टीम में न होने से भारतीय खिलाड़ियों को कैसे मिलेगा फायदा, सुनील गावस्कर ने बताया

admin
Last updated: April 17, 2026 1:33 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली, जेएनएन। Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद विराट कोहली भारत वापस लौट जाएंगे। टेस्ट सीरीज में विराट के बाहर होने से एक तरफ जहां कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने इसे टीम इंडिया के लिए बड़ा सेटबैक करार दिया तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इसे टीम के लिए फायदेमंद बताया है।

[object Promise]
Ind vs Aus विराट कोहली के टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में नहीं खेलने को एक तरफ जहां पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इसे टीम इंडिया का नुकसान मान रहे हैं तो वहीं सुनील गावस्कर का मानना है कि ये टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है।

विराट कोहली वनडे और टी20 सीरीज के आलावा सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलेंगे जो दोनों देशों के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मुकाबला होगा। इसके बाद वो स्वदेश वापस आ जाएंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि विराट की गैरमौजूदगी से भारतीय टीम को झटका लगेगा, लेकिन गावस्कर को ऐसा लगता है कि उनके टीम में नहीं होने से खिलाड़ियों को जीत के लिए अपने खेल के स्तर को उपर उठाना होगा और ये खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है।

गावस्कर ने कहा कि अगर आप देखें तो विराट के बिना भी टीम इंडिया ने जीत हासिल कि है। धर्मशाला टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच, निदाहस ट्रॉफी और फिर एशिया कप 2018 में भी भारत ने विराट के बिना जीत हासिल की। जब विराट टीम में नहीं थे तो इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खेल के स्तर को उपर उठाया। वो समझते हैं कि विराट के बिना भी उन्हें जीत हासिल करनी है। गावस्कर ने ये बातें एक अंग्रेजी अखबार से  बात करते हुए कही। 

गावस्कर ने कुछ दिन पहले एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा था कि, विराट के नहीं रहने से अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के लिए चुनौती और बढ़ जाएगी और उन्हें अपने प्रदर्शन को और उपर उठाना होगा। ये इन दोनों खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि कप्तानी की वजह से रहाणे को और मदद मिलेगी। कप्तानी करते हुए वो स्थिति को ज्यादा अच्छे से समझ पाएंगे। सेलेक्शन कमेटी इस बात को लेकर बिल्कुल क्लीयर है कि विराट के नहीं रहने पर टेस्ट टीम की कप्तानी किसे करनी चाहिए। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से होगा। 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article FB का डिवेलपर सर्कल कम्युनिटी चैलेंज जीता जामिया के 2 छात्रों ने
Next Article Jio, Airtel और Vodafone-idea के ये हैं सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, देखें पूरी लिस्ट

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?