[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चरम पर लद्दाख में भारत-चीन तनाव, राजनाथ सेना से बोले- माकूल जवाब दें चीन की हर हरकत का
राष्ट्रीय

चरम पर लद्दाख में भारत-चीन तनाव, राजनाथ सेना से बोले- माकूल जवाब दें चीन की हर हरकत का

admin
Last updated: April 17, 2026 2:08 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार 21 जून को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ लद्दाख में हालात पर उच्चस्तरीय बैठक की। न्यूज एजेंसी को सूत्रों ने रक्षामंत्री की बैठक के बाद बताया – सशस्त्र बलों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की सेना के किसी भी प्रकार के आक्रामक रवैये से निपटने के लिये पूरी स्वतंत्रता दी गई है।
इसके अलावा भारतीय बलों को पूर्वी लद्दाख और अन्य सेक्टरों में चीन के किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार, चीन के साथ लगती सीमा की रक्षा के लिए भारत अब से अलग सामरिक तरीके अपनाएगा।
सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि शीर्ष सैन्य अधिकारियों को जमीनी सीमा, हवाई क्षेत्र और रणनीतिक समुद्री मार्गों में चीन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों से कहा था कि सेनाओं को यथोचित कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है। उन्होंने कहा- हमारी सेनाएं, सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। भारत, शांति और मित्रता चाहता है, लेकिन अपनी संप्रभुता की रक्षा हमारे लिये सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था – ऐसे में, हमने जहां एक तरफ सेना को अपने स्तर पर उचित कदम उठाने की छूट दी है, वहीं दूसरी तरफ डिप्लोमैटिक माध्यमों से भी चीन को अपनी बात दो टूक स्पष्ट कर दी है।

वहीं, भारत-चीन के बीच बढ़ते सीमा पर तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बयान दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका भारत और चीन के बीच हाल ही में सीमा पर हुईं हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के समाधान में सहायता करने के लिये तैयार है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भूकंप के हल्के झटके महसूश किये गए मिजोरम व अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में
Next Article अब पुलिस के लिए संध्या बनी सिरदर्द, मैनपुरी के पते भी फर्जी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?