राष्ट्रीयभारत ने की तालिबान की 200 करोड़ रुपये से मदद

भारत ने की तालिबान की 200 करोड़ रुपये से मदद

देश:- अफगानिस्तान पर अब तालिबान का आधिपत्य है। तालिबानी लगातार अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रयासरत है। इसी संदर्भ में वह विदेश के साथ अपने रिश्ते भी बेहतर कर रहा है। 
लगातार विश्व स्तर पर अपनी सकारात्मक छवि स्थापित करने की कोशिश में लगे तालिबान ने भारत के बजट की सराहना करते हुए कहा भारत ने अफगानिस्तान की मदद के लिए जो घोषणा की है उससे दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ता विकसित होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान की सरकार ने भारत की सराहना भारत से मिली मदद के परिपेक्ष्य में की है। क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में अफगानिस्तान की मदद हेतु 200 करोड़ रुपये के विकास सहायता पैकेज की घोषणा की है।
बता दें जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है। भारत द्वारा उनकी आर्थिक मदद का यह दूसरा साल है। तालिबान नेगोशिएशन के सदस्य सुहैल शाहीन कहते हैं भारत ने तालिबान की आर्थिक मदद की घोषणा की है। हम इसके लिए उनके शुक्रगुजार हैं। इससे दोनों देशों के बीच रहता मजबूत होगा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories