भारत पहली बार 4 पायदान की छलांग लगा इनोवेशन रैंकिग में पहुंचा शीर्ष 50 में

भारत पहली बार 4 पायदान की छलांग लगा इनोवेशन रैंकिग में पहुंचा शीर्ष 50 में

नई दिल्ली। महामारी के बीच एक बड़ी प्रगति को चिह्न्ति करते हुए भारत इस साल के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई 2020) में चार स्थान के सुधार के साथ 48वें स्थान पर पहुंच गया है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ), कॉर्नेल विश्वविद्यालय और आईएनएसईएडी बिजनेस स्कूल द्वारा संकलित, सूचकांक ने 131 अर्थव्यवस्थाओं का आकलन किया है।

स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, ब्रिटेन और नीदरलैंड नवाचार रैंकिंग का नेतृत्व करते हैं।

स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने नवाचार रैंकिंग का नेतृत्व किया है। यानी यह देश नवाचार के मामले में शीर्ष स्थान बनाए हुए हैं।

दक्षिण कोरिया पहली बार इस सूची में शीर्ष 10 में शामिल हुआ, जबकि सिंगापुर आठवें स्थान पर है।

शीर्ष 10 में उच्च आय वाले देशों का दबदबा है।

नवाचार (इनोवेशन) सूचकांक वर्ष-दर-वर्ष की स्थिति को दशार्ता है। इस सूची में भारत के अलावा चीन, फिलीपींस और वियतनाम ने हाल के वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जो कि एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बेहतर बदलाव के तौर पर देखा जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने मध्य और दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में सर्वोच्च रैंक बरकरार रखी है।

पिछले साल से चार रैंक के सुधार के साथ निम्न मध्यम आय वाले देशों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा इनोवेटिव अर्थव्यवस्था है।

भारत ने जीआईआई के सभी इंडिकेटरों में अपनी स्थिति में सुधार किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीटी सर्विसेज एक्सपोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑनलाइन सर्विसेज, साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट्स की संख्या और आरएंडडी इंटेंसिव ग्लोबल कंपनीज जैसे इंडिकेटरों में भारत शीर्ष 15 में है।

आईआईटी बॉम्बे और दिल्ली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु जैसे संस्थानों और शीर्ष साइंटिफिक पब्लिकेशंस के दम पर भारत ने यह मुकाम हासिल किया है।

इनोवेशन के मामले में पिछले कुछ वर्षों में भारत की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है, जोकि अच्छा संकेत है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img