राष्ट्रीयIndia Lockdown : बिहार पुलिस सात दिन में ऐसे बन गयी करोड़पति...

India Lockdown : बिहार पुलिस सात दिन में ऐसे बन गयी करोड़पति !

[object Promise]

पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी के कारण किए गए लॉकडाउन ने बिहार पुलिस को करोड़पति बना दिया है। यह हम नहीं, बल्कि वो आंकड़े कह रहे हैं जो खुद बिहार पुलिस ने पिछले सात दिन की कार्रवाई को लेकर पेश किया है। दरअसल, 24 मार्च से लागू लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने अब तक कई कार्रवाई की है। इस दौरान उसे धन की भी अच्छी खासी आमदनी हुई है।

बिहार पुलिस द्वारा बीते 7 दिनों में इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश किया गया है। इस रिपोर्ट पर नजर डालें तो इस दौरान कुल 339 एफआईआर दर्ज किए गए, जबकि 195 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लॉकडाउन कानून के उल्लंघन में बिहार पुलिस ने गाड़ियों पर भी सख्ती दिखाई है, यही कारण है कि 5388 गाड़ियों को बिहार पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। बीते सात दिनों के राजस्व की बात करें तो इस दौरान बिहार पुलिस को एक करोड़ 5 लाख 60 हजार 50 रुपये की आमदनी हुई है।

एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा मामले पहले दिन यानी 24 मार्च को दर्ज हुए थे. उस दिन 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था. वहीं, गाड़ियों की जब्ती के मामले में 26 मार्च सबसे ऊपर रहा था, उस दिन 1536 गाड़ियां जब्त की गई थीं. 25 मार्च को 93 लोगों के खिलाफ, 26 मार्च को 73 लोगों के खिलाफ, 27 मार्च को 27, 28 मार्च को 21, 29 मार्च को 45 जबकि 30 मार्च को 29 के खिलाफ केस दर्ज किए गए.

गिरफ्तारी के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां 29 मार्च को हुई थी. इस दौरान 53 लोग कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे. मालूम हो कि संकट के कारण पूरे देश भर में लॉकडाउन लागू है. इस कानून को सख्ती से लागू करने के लिए बिहार पुलिस के अधिकारी ना केवल लोगों को फाइन कर रहे हैं, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें जेल भी भेज रहे हैं. बिहार पुलिस की इस कार्रवाई का असर राज्य के सभी जिलों में दिख रहा है.

Hot this week

Related Articles

Popular Categories