राष्ट्रीयIndia का मोस्ट Wanted भगोड़ा, जाकिर नाइक खाड़ी में कर रहा धन...

India का मोस्ट Wanted भगोड़ा, जाकिर नाइक खाड़ी में कर रहा धन संग्रह

[object Promise]

मुंबई। भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़ा, इस्लामिक प्रचारक और कट्टरपंथी जाकिर नाइक अब भी कट्टरपंथी इस्लामी गतिविधियों के प्रचार में लगा हुआ है। वर्तमान में मलेशिया में रह रहा जाकिर खाड़ी में अमीर लोगों से अपने संपर्को के जरिये धन संग्रह कर रहा है, जो उसकी गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं।

करीबी सूत्रों से पता चला है कि नाइक अपने पुराने संपर्को में से एक कतर निवासी के संपर्क में था और उसने रमजान के दौरान दान के लिए अनुरोध किया था। कथित तौर पर कतर के इस नागरिक ने उसे पांच लाख डॉलर (लगभग तीन करोड़, 77 लाख रुपये) की राशि देने का आश्वासन दिया है। यह भी पता चला है कि कतर का यह नागरिक नाइक का करीबी सहयोगी है। वह उसे धन संग्रह के लिए स्थानीय धनी व्यापारियों और धर्मार्थ संगठनों से संपर्क करने में मदद करता है।

उल्लेखनीय है कि नाइक मुंबई का है और विवादित इस्लामिक प्रचारक है। वह इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आइआरएफ) और पीस टीवी का संस्थापक है। यह सऊदी अरब से उर्दू और अंग्रेजी में प्रसारित होने वाला एक इस्लामिक टीवी चैनल है। वह कई स्थानीय कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों जैसे दक्षिण कर्नाटक सलाफी आंदोलन और अल-लिसान इस्लामिक फाउंडेशन से भी जुड़ा हुआ है।

नाइक ने भारत सरकार की जांच से बचने और फंड एकत्रित करने के लिए कतर और संयुक्त अरब अमीरात सहित खाड़ी देशों में कई बैंक खाते खोल रखे हैं। वह आम तौर पर आइआरएफ और अन्य संबद्ध संगठनों द्वारा अपने सहयोगियों और नेटवर्क को धन हस्तांतरित करने के लिए इन खातों का उपयोग करता है। भारत सरकार ने आइआरएफ पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories