राष्ट्रीयजिम्नास्टिक में भारत की ओलिंपिक के लिए उम्मीदें खत्म, ये है बड़ी...

जिम्नास्टिक में भारत की ओलिंपिक के लिए उम्मीदें खत्म, ये है बड़ी वजह

[object Promise]

सिर्फ दीपा ही नहीं बल्कि भारत के तमाम जिम्नास्टिक खिलाड़ियों की ओलिंपिक में खेलने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. इसका एक कारण विश्व कप रद्द होना है. विश्व कप की एक सीरीज के रद्द होने से महिला जिम्नास्टिक दीपा करमाकर सहित अन्य भारतीय जिम्नास्टों के इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं.

कोरोना ने डाला असर

कोरोना महामारी के कारण दो विश्व कप को रद्द किया गया है जबकि अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ (FIG) ने मार्च में होने वाले एक अन्य विश्व कप को स्थगित कर दिया है. रद्द किए गए विश्व कप में से एक का आयोजन इस महीने तथा दूसरे का अगले महीने होना था. द्रोणाचार्य अवार्डी और दीपा के कोच बिशेश्वर नंदी ने आईएएनएस से कहा, “हम तैयार हैं लेकिन ओलिंपिक क्वालीफिकेशन प्रणाली में बड़ा बदलाव आया है. क्वालीफिकेशन अंक हासिल करने के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं है. मुझे नहीं पता कि आगे की क्या प्रक्रिया होगी.”

3 ओलिंपिक क्वालीफायर्स में भाग लेना जरूरी

नंदी के अनुसार ओलिंपिक क्वालीफिकेशन अंक हासिल करने के लिए तीन ओलिंपिक क्वालीफायर्स में भाग लेना जरूरी है. रियो ओलिंपिक में भाग लेने वाली 27 वर्षीय दीपा को मार्च 2019 में घुटने में चोट लगी थी जिसके कारण वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग नहीं ले सकी थीं. नंदी ने कहा, “ओलिंपिक का टिकट हासिल करने के लिए एथलीट को 90 अंक चाहिए होते हैं और फिलहाल दीपा के पास इसके आधे से भी कम अंक हैं. हम विश्व संस्था का आधिकारिक रुप से कुछ कहने का इंतजार कर रहे हैं.”

यूरोप में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण विश्व कप किया गया रद्द

यूरोप में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने से एफआईजी ने 25 फरवरी से होने वाले कोटबस विश्व कप और अगले महीने चार मार्च से बाकु में होने वाले विश्व कप को रद्द कर दिया जबकि दोहा में 10 मार्च से होने वाले विश्व कप को स्थगित कर दिया गया. दीपा ने 2016 में हुए रियो ओलिंपिक में चौथा स्थान हासिल कर इतिहास रचा था. हालांकि वह 150 के अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गई थीं. दीपा ने 15.066 का स्कोर किया था जबकि स्विटजरलैंड की गियुलिया स्टेइनग्रबर ने 15.216 का स्कोर कर कांस्य पदक जीता था.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories