राष्ट्रीय‘हर्ड इम्यूनिटी’ के लिए कोरोना वायरस से ‘सबको संक्रमित कर दो’ ...

‘हर्ड इम्यूनिटी’ के लिए कोरोना वायरस से ‘सबको संक्रमित कर दो’ दुनियाभर में इस ‘प्लान B’ पर बहस

[object Promise]

नई दिल्ली। क्या कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी लोगों को इसका शिकार बनने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए? हो सकता है कि यह आपको मजाक लगे, आपको क्रोध भी आए, मगर दुनिया में इसे भी एक विकल्प के रूप में देखा जाने लगा है। अभी दुनिया में विशेषज्ञों के बीच इसे लेकर बहस चल रही है कि ऐसा किया जाना चाहिए या नहीं। इसके पक्ष में भी दलीलें आ रही हैं तो इसके खिलाफ भी तर्क आ रहे हैं। आखिर क्या है यह विकल्प, जिसपर इतनी बहस छिड़ी है, आइए समझते हैं।

दरअसल, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग हमेशा के लिए लागू नहीं किया जा सकता। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक तो खतरा बहुत ही अधिक है। तो क्या वैक्सीन बनने तक लॉकडाउन लागू रहे? बिल्कुल नहीं, क्योंकि तब बीमारी से अधिक लोग इसे रोकने की इस कोशिश से मरने लगेंगे। अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी, अभूतपूर्व बेरोजगारी बढ़ जाएगी। हो सकता है कि लोगों के भूखों मरने की नौबत तक आ जाए।

ऐसी स्थिति में दवा बनने तक ‘हर्ड इम्यूनिटी’ के कॉन्सेप्ट से लोगों की आशाएं बढ़ी हैं। इसी को प्लान बी के रूप में बताया जा रहा है कि लोगों को खुला छोड़ दें संक्रमण के लिए, इससे ‘हर्ड इम्यूनिटी’ डेवलप होगी और आखिरकार महामारी समाप्त हो जाएगी। लेकिन इसमें इतना अधिक जोखिम है कि दुनिया भर के विशेषज्ञ इसे लेकर बंट चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भी यह कतई समझदारी भरा नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories