राष्ट्रीयकांग्रेस को खत्म समझना मजाक सा है- राहुल गांधी

कांग्रेस को खत्म समझना मजाक सा है- राहुल गांधी

देश:- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी(Congress leader Rahul Gandhi) बीते कई दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राहुल गांधी आय दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime minister Narendra Modi) पर कटाक्ष करते दिखाई देते हैं। 

वहीं अब एक बार पुनः पीएम पर बरसते हुए राहुल गांधी कहते हैं – बीजेपी को यह लगता है कि वह भारत में हमेशा सत्ता में रहेंगे। लेकिन उनका यह कहना उचित नहीं है। उन्हें आज लगता है कांग्रेस खत्म है। यह वास्तव में हास्यास्पद है।
राहुल गांधी ने आगे कहा, यदि हम आजादी से लेकर आज तक का आंकड़ा देखें तो सबसे ज्यादा सत्ता में रहने वाली पार्टी कांग्रेस है। भाजपा ने 10 साल सत्ता में राज किया। भाजपा के सत्ता में आने से पूर्व हम 10 साल तक सत्ता में रहे हैं। बीजेपी ने अब यह मन बना लिया है कि वह हमेशा सत्ता में रहेंगे। 
उन्होंने आगे कहा, हम ग्रामीण क्षेत्र को केंद्र में रखकर चल रहे हैं। हमारा ध्यान ग्राम्य परिवेश के लोगों के विकास पर केंद्रित है। हम शहरी लोगों के साथ चूक गए थे। लेकिन अब भाजपा का यह कहना की कांग्रेस खत्म हो गई है। यह मजाक सा प्रतीत होता है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories