राष्ट्रीयव्यवसायिक वाहनों पर हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य-एआरटीओ(प्रशासन)

व्यवसायिक वाहनों पर हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य-एआरटीओ(प्रशासन)

व्यवसायिक वाहनों पर हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य-एआरटीओ(प्रशासन)

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 28 अगस्त/ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) माला बाजपेयी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि शासन द्वारा रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट की आड़ में फर्जीवाड़ा रोकने के लिये वर्ष 2019 से पूर्व व्यवसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे वाहन स्वामियों को प्लेट लगवाने के लिये तीन माह का समय देते हुए कहा कि इस प्लेट के बिना वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि विभिन्न टोल प्लाजा से गुजरने वाले कुछ व्यवसायिक वाहनों की नम्बर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नम्बर स्पष्ट या मिटा हुआ होता है या गलत लिखा होता है। कुछ वाहनों के ऐसे भी नम्बर लिखे मिले, जो किसी बाइक या ई-रिक्शा के नाम पर पंजीकृत पाये गये। ऐसे में ओवरलोड वाहन कार्यवाही से साफ बच रहे हैं। नम्बर प्लेट के फर्जीवाड़े को रोकने के लिये एक अप्रैल, 2019 से पहले के पंजीकृत संचालित व्यवसायिक 7500 कि0ग्रा0 सकल यान भार से अधिक भार क्षमता वाले सभी माल वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नम्बर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि इस प्लेट पर चिप लगी होती है, जिसमें वाहन सम्बन्धी सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध होती है। शासन का मानना है इससे नम्बर प्लेट के फर्जीवाड़े पर रोक लग सकेगी। शासन ने ऐसे वाहन स्वामियों को सम्बन्धित वाहन निर्माता के डीलर के माध्यम से तीन माह तक प्लेट लगवाने का समय दिया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि 15.10.2020 के पश्चात वाहन पर हाईसिक्योरिटी प्लेट नहीं लगी पायी, तो वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जायेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories