राष्ट्रीयप्रयागराज : माफिया अतीक अहमद के करीबी के दो मकान पर चली...

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद के करीबी के दो मकान पर चली जेसीबी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कार्रवाई

[object Promise]

प्रयागराज, प्रयागराज में माफिया के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। माफिया अतीक अहमद, राजेश यादव, दिलीप मिश्रा आदि की अवैध अचल संपत्तियों के खिलाफ पहले ही की जा चुकी है। वहीं अतीक अहमद के कई रिश्‍तेदारों और नजदीकी लोगों ने भी अवैध अचल संपत्ति खड़ी की थी। उनमें से कई के मकान आदि को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने तोड़ दिए थे। वहीं कई के तोड़े जा रहे हैं।

[object Promise]
माफिया अतीक अहमद के रिश्‍तेदार के घर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जेसीबी चली। अतीक अहमद के करीबी मुबारक के तीन मंजिला मकान को तोड़ने की कार्रवाई पीडीए के अफसरों ने बुधवार की दोपहर में शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद है।

 

इसी क्रम में करेली थाना क्षेत्र के बख्शी मोढ़ा इलाके में माफिया अतीक अहमद के करीबी मुबारक की अवैध अचल संपत्ति को भी पीडीए ने तोड़ने का इरादा किया। बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी मुबारक के तीन मंजिला मकान को तोड़ने के लिए लाव-लश्‍कर के साथ पहुंचे। इसके बाद मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।

 

कोई ध्‍वस्‍तीकरण का विरोध न करे इसके लिए भी प्रबंध किया गया है। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मुबारक के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम का कहना है कि इस मकान का नक्शा पास न होने के कारण ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। करीब 300 से 400 वर्ग क्षेत्रफल में बने मुबारक के मकान को गिराने के पहले प्राधिकरण द्वारा लाए गए मजदूरों ने सामान को बाहर निकलवाया। वहीं, मुबारक के स्वजन मकान गिराए जाने से रोते बिलखते रहे। कुछ दूर पर स्थित मुबारक के एक अन्‍य मकान को भी जमीदोज किया गया।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories