राष्ट्रीयकुशीनगर में शोकसभा में मृतक रामायण यादव को पडरौना के पत्रकारों ने...

कुशीनगर में शोकसभा में मृतक रामायण यादव को पडरौना के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पिछले दिनों असमय हुए राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार रामायण यादव की मौत ने क्षेत्र के समाजसेवियों , नेताओं , पत्रकारों व आम जनों को झकझोर दिया है । आज पडरौना के होटल स्काई लार्क में आयोजित शोक सभा में स्व. यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को आयोजित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि स्व. रामायण यादव की असमय मौत ने हम पत्रकारों को झकझोर दिया है । वे पत्रकारिता जगत के सच्चे सिपाही थे । उनके रिक्त स्थान को भरा नहीं जा सकता है । हम सभी पत्रकारों की संवेदनाए पीड़ित परिवार को है ।
वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्र ने कहा कि रामायण यादव लगभग दो दशकों से पत्रकारिता जगत में अपने कलम की छाप छोड़ने में कामयाब रहे , वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे । गरीबों , मजदूरों की आवाज बन कर समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित करते थे । अंत में स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई , साथ ही दो मीनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश राय , संजय चाणक्य , ज्योतिभान मिश्रा , पवन मिश्रा , आदित्य दिक्षित  , दीपक मिश्रा , आदित्य श्रीवास्तव , राजकुमार भट्ट , राजन विश्वकर्मा , गुड्डू निषाद ,  अनूप यादव , अजीत कुमार भोलू , अनिल जायसवाल , धर्मेंद्र यादव , संदीप चौधरी , टीपू सुल्तान , केडी यादव , राकेश कुशवाहा , सुमंत दुबे , गयासुद्दीन अंसारी , सुरेंद्र शर्मा , राजेश दुबे , सुनील तिवारी , शैलेन्द्र गुप्ता , अफजल अंसारी , नईम अंसारी , राकेश श्रीवास्तव , उमर अंसारी , विनय उपाध्यय , अशोक कुमार मिश्र , जेड ए सिद्दीकी , खुर्शेद आलम आदि लोग मौजूद रहे  ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories