राष्ट्रीयआज भाजपा में होंगे शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया, यहां जानें पारिवारिक राजनीतिक विरासत

आज भाजपा में होंगे शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया, यहां जानें पारिवारिक राजनीतिक विरासत

आज भाजपा में होंगे शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया, यहां जानें पारिवारिक राजनीतिक विरासत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होली के दिन कांग्रेस से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा कर रख दिया है। वे आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यह करके वे अपनी दादी की मुराद पूरी करने जा रहे हैं। क्योंकि राजमाता विजयाराजे सिंधिया चाहती थीं कि उनका पूरा खानदान भाजपा में रहे। लेकिन माधवराव सिंधिया और उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे। लेकिन ज्योतिरादित्य कांग्रेस का साथ छोड़कर अपनी दादी की तमन्ना पूरी करने जा रहे हैं।

जिवाजी राव सिंधिया और विजयाराजे सिंधिया की पांच संतानों में माधवराव के अलावा पोते ज्योतिरादित्य ही कांग्रेस में थे। 18 साल तक कांग्रेस के साथ सियासत करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भाजपा में आ सकते हैं।

ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में 1 जनवरी 1971 को पैदा हुए ज्योतिरादित्य कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे हैं। वे कांग्रेस के पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र हैं और ग्वालियर पर राज करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने 1957 में कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत की और वे गुना लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। सिर्फ 10 साल में ही उनका मोहभंग हो गया और 1967 में वो जनसंघ में शामिल हो गई और भाजपा की संस्थापक सदस्य रहीं।

माधवराव सिंधिया अपने मां-पिता के इकलौते बेटे थे, वो चार बहनों के बीच अपने माता-पिता की तीसरी संतान थे। माधवराव सिंधिया सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बने, लेकिन वो बहुत दिन तक जनसंघ में नहीं रह पाए। 1977 में आपातकाल के बाद उनके रास्ते जनसंघ और अपनी मां विजयाराजे सिंधिया से अलग हो गए।

1980 में माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर केंद्रीय मंत्री बन गए। उनका विमान हादसे में 2001 में निधन हो गया।

निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट पर उपचुनाव हुए तो सांसद चुने गए। 2002 में पहली जीत के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी चुनाव नहीं हारे थे, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

विजयाराजे सिंधिया की बेटियों वसुंधरा राजे सिंधिया और यशोधरा राजे सिंधिया ने भी राजनीति में प्रवेश कर गई। 1984 में वसुंधरा राजे बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुईं, वो दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी।

वसुंधरा राजे सिंधिया की बहन यशोधरा 1977 में अमेरिका चली गईं। इनके तीन बच्चे हैं लेकिन राजनीति में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। 1994 में जब यशोधरा भारत लौटीं तो उन्होंने मां की इच्छा के अनुसार, भाजपा में शामिल होकर 1998 में चुनाव लड़ा। पांच बार विधायक रह चुकीं यशोधरा राजे सिंधिया शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री भी रही हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories