राष्ट्रीयकमलनाथ की बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात

कमलनाथ की बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात

 मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हर किसी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, यही कारण है कि राजनेता भी उनसे मेल मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी बागेश्वर धाम पहुंचे और उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हेलीकॉप्टर से भोपाल से बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा अर्चना की और उसके बाद पीठाधीश्वर धीरेंद्र विशेष शास्त्री से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने अकेले में कुछ विषयों पर बातचीत की मगर उन्होंने यह नहीं बताया कि इस विषय पर बात हुई है। कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि वे हनुमान भक्त हैं और उन्होंने छिंदवाड़ा में 108 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की है, साथ ही राज्य में सुख शांति रहे इसकी भी कामना की।

पीठाधीश्वर शास्त्री हिंदू राष्ट्र के पक्षधर हैं और उनके कई बयान भी आए हैं। कमलनाथ से जब हिंदू राष्ट्र को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत संविधान से चलता है। कमलनाथ के बागेश्वर धाम पहुंचने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं क्योंकि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कमलनाथ बागेश्वर धाम दर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं के नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह बागेश्वर धाम के ऊपर आरोप लगा रहे है। क्या कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष के नाते बागेश्वर धाम के संबंध में नेता प्रतिपक्ष द्वारा दिए गए बयान को लेकर प्रदेश की जनता से माफी मांगेगे ? शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के नेताओं के दोहरे चरित्र और कांग्रेस की दोगली प्रवृत्ति को भलीभांति जानती है। प्रदेश की जनता कमलनाथ से पूछना चाहती है कि क्या वह इस दोहरे चरित्र के लिए माफी मांगेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories