राष्ट्रीयकेन विलियमसन ने खेली टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी, न्यूजीलैंड ने...

केन विलियमसन ने खेली टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी, न्यूजीलैंड ने बनाए 519 रन

[object Promise]

नई दिल्ली, मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हैमिल्टन के सीडन पार्क में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दो दिन का खेल समाप्त हो गया है। दो दिन के खेल के बाद मेजबान कीवी टीम थोड़ा खेल में आगे है, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे दिन के खेल समाप्त होने के बाद ये दिखा दिया है कि उनमें भी मैच को बचाने और बनाने का दमखम है।

[object Promise]
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हैमिल्टन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है जिसके दो दिन का खेल समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में पकड़ बनाई हुई है।

कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन मैच के पहले दिन 97 रन बनाकर नाबाद थे, लेकिन दूसरे दिन उनके बल्ले से जमकर रन निकले। विलियमसन ने पहले 100, फिर 150 और फिर 200 रन के बाद 250 रन भी पूरे किए। इसी के साथ केन विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। केन विलियमसन इस मैच में 412 गेंदों में 34 चौके और 2 छक्कों की मदद से 251 रन बनाकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी है।

आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जा रही ये सीरीज दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि पहले मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 145 ओवर बल्लेबाज की, 7 विकेट खोए और 519 रन के स्कोर पर पारी की घोषणा कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के लिए क्रेग ब्रैथवेट और जॉन कैंपबेल ने अच्छी बल्लेबाजी की और बिना विकेट खोए 26 ओवर में 49 रन बनाए। कीवी टीम को उम्मीद थी कि आखिरी के सत्र में उनको कुछ विकेट मिल जाएंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

इस मैच में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। मैच के पहले दिन बारिश ने भी जमकर आंख मिचौली की और पहले दिन 78 ओवर का ही खेल हो सका, लेकिन दूसरे दिन 93 ओवर का खेल हुआ, जिसमें से 26 ओवर वेस्टइंडीज की टीम ने खेले। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 251, टॉम लैथम ने 86 और काइल जैमीसन ने 51 रन की पारी खेली। 38 रन रोस टेलर ने भी बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से 3-3 विकेट केमार रोच और शेनॉन गेब्रियल ने चटकाए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories