राष्ट्रीयकानपुर : दिल दहलाने वाली वारदात-जिस पापा के बिना सोता नहीं था...

कानपुर : दिल दहलाने वाली वारदात-जिस पापा के बिना सोता नहीं था लाडला, उसने ही सुलाया मौत की नींद

[object Promise]

कानपुर, सीसामऊ थानाक्षेत्र के लकड़मंडी इलाके में एक पिता ने अपने सात साल के बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह जिसे भी घटना की जानकारी हुई उसकी रुह कांप गई। कहते हैं मां का कद ऊंचा होता है लेकिन पिता का प्यार अपार होता है, मां बेटे को गोद में लेकर वहां तक दिखाती है जहां तक वह खुद देख रही होती है लेकिन पिता अपने बेटे को कंधे पर बिठाकर वहां दिखाता है जहां तक वह खुद भी नहीं देख पा रहा था। इस कदर प्यार करने वाले एक पिता के हाथ मासूम बेटे का गला दबाने क्या एक बार भी नहीं कांपे होंगे। घटना के बाद इस बात की चर्चा लोगों में होती रही, सन्नाटा तब छा गया जब पता चला कि बेटे की हत्या करने के बाद रात भर वो पिता शव के पास बैठा रहा और सुबह खुद ही पत्नी को बेटे को मार डालने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

[object Promise]
कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र के लक्कड़मंडी इलाके में वारदात के बाद लोगों में सनसनी फैल गई। बेटे की हत्या करने के बाद पिता पूरी रात शव के पास बैठा रहा और सुबह खुद ही पत्नी को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

सीसामऊ थाना क्षेत्र के लकड़मंडी निवासी 43 वर्षीय अलंकार श्रीवास्तव एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और शेयर मार्केट का भी काम करते थे। उनकी पत्नी सारिका कन्नौज के रदौरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। परिवार में दो बेटियां 16 वर्षीय तूलिका, 10 वर्षीय गीतिका उर्फ खुशी हैं और 7 वर्षीय बेटा रुषांक उर्फ तारुष था। शुक्रवार रात अलंकार ने दोनों बेटियों को अश्वगंधा वाला दूध पिलाने के बाद सुला दिया और बेटे तारुष को बाहरी कमरे में ले जाकर सोफे पर लिटा दिया।

सारिका ने बताया कि बेटा हमेशा अपने पिता के साथ ही सोता था। इसलिए अलंकार भी वहीं पास में दूसरे सोफे पर लेट गए थे। अलंकार ने बेटे को भी दूध पिलाया था। सारिका के मुताबिक सुबह करीब 5:00 बजे अलंकार ने अंदर कमरे में आकर जगाया और बोले, अब सबकुछ ठीक हो गया है अब कोई भी मेरी तरह मेरे बेटे को परेशान नहीं कर पाएगा, बेटा चैन की नींद सो रहा है। यह सुनकर सारिका तुरंत बाहर के कमरे में आई तो देखा कि सोफे पर रुषांक का शव पड़ा था। उसकी चाीख सुनकर दोनों बेटियां जाग गईं और भागकर बाहरी कमरे में आ गईं। बेटे की हत्या की जानकारी पर पूरा परिवार बेहाल हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद अलंकार को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी महेश वीर सिंह ने बताया की सारिका की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories