राष्ट्रीयकानपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने मां को कुचला, साथ बैठी बेटी...

कानपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने मां को कुचला, साथ बैठी बेटी की हालत नाजुक

[object Promise]

कानपुर, पनकी हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में बैठी महिला बेटी समेत सड़क पर जा गिरी। ट्रक के पहिए की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी व बाइक चला रहा युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को पास के निजी हॉस्पिटल भेजने के बाद शव को पोस्टमार्टम लेकर गई।

[object Promise]
कृपाल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूपन 2 दिन पहले अपनी 5 साल की बेटी गुनगुन के साथ फतेहपुर में रहने वाली नंद के घर गई थी। जहां से बुधवार को वह अपने नंदोई विनोद सिंह की बाइक में बैठकर घर वापस लौट रही थी।

फतेहपुर में रहने वाली नंद के घर गई थी

कानपुर देहात मंगलपुर के संदलपुर गांव में रहने वाले कृपाल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूपन 2 दिन पहले अपनी 5 साल की बेटी गुनगुन के साथ फतेहपुर में रहने वाली नंद के घर गई थी। जहां से बुधवार को वह अपने नंदोई विनोद सिंह की बाइक में बैठकर घर वापस लौट रही थी। अभी वह पनकी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्लांट के पास पहुंची ही थी कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। ट्रक के पहियों की चपेट में आने से रूपन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 5 वर्षीय बेटी गुनगुन व विनोद घायल हो गए।

ट्रक चालक की हो रही तलाश 

वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज घटना की जानकारी मृतका के स्वजन को दी। पनकी थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर ट्रक चालक के संबंध में जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories