राष्ट्रीयप्रधान शिवांशु के कार्यकाल में कस्थुनी पूरब ने जीते तीन आवार्ड

प्रधान शिवांशु के कार्यकाल में कस्थुनी पूरब ने जीते तीन आवार्ड

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना/अमेठी।एक बार फिर देश व प्रदेश मे विकास खण्ड की ग्राम पँचायत कस्थुनी पूरब ने एक आवार्ड जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रधान शिवांशु प्रताप सिंह के अच्छे कार्यकाल के चलते इस ग्राम सभा ने लगातार तीसरा आवार्ड जीतकर और ग्राम पंचायतों के लिए एक मिशाल बन चुकी है।इस बार कस्थुनी पूरब को केंद्र सरकार ‘पंचायती राज दिवस’ पर आठ लाख धनराशि के साथ सम्मानित करेगी।आपको बता दे कि केंद्र सरकार पंचायती राज नियम (24 अप्रैल को) पर यूपी को राष्ट्रीय आम स्वराज अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर ई पुरस्कार में अलग-अलग मानक पर बेहतर कार्य करने वाली प्रदेश की 38 पंचायतों को पं दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया जाएगा।जिसमे अमेठी जिले की एक मात्र ग्रामसभा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कस्थुनी पूरब को शामिल किया गया है। ग्राम प्रधान शिवांशु प्रताप सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में यह सम्मान दिया मिलेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ग्राम पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता व उनके अनुसरण के लिए पंचायत इंटरप्राइजेज सूट के तहत 11 सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का क्रियान्वयन करवा रही है इसमें सर्वोत्तम कार्य के लिए पंचायत दिवस पर राज्य पंचायतों को पुरस्कृत किया जा रहा है जिसमे यह पुरस्कार कस्थुनी पूरब की सम्मानित जनता को मिला है।आपको बता दे कि ग्राम प्रधान शिवांशु प्रताप ने अपनी पुरुस्कार राशि से गांव में अतिथि गृह बनवा चुके है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories