पडरौना,कुशीनगर : बिहार में विधानसभा चुनाव व देवरिया उप चुनाव के मद्दनेजर शराब तस्करी को लेकर पुलिस सख्ती बरतना शुरू कर दिया है.कुशीनगर में सीमा पर चेक पोस्ट बनाकर सीसी टीवी कैमरों से निगरानी तेज करने के निर्देश एसपी बिनोद कुमार सिंह ने दिए हैं।अपर पुलिस कप्तान अयोध्या प्रसाद सिंह की मानें तो बिहार में शराबबंदी है.देवरिया और कुशीनगर के बॉर्डर बिहार से सटे होने की वजह से इन रास्तों का इस्तेमाल यूपी और हरियाणा की शराब की तस्करी की सूचना आती है.इसके लिए जनपद कि सभी थाने की पुलिस को ने बड़े वाहनों की चेकिंग बढ़ाने की निर्देश दे दिया गया है। जानकारी के मुताबिक,अपर पुलिस कप्तान अयोध्या प्रसाद सिंह की माने तो कच्चे रास्तों पर भी पुलिस की मौजूदगी बना हुआ है। किसी भी सूरत में शराब की तस्करी नहीं होनी दी जायेगी। एएसपी ने सभी थाने की पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करते हुए बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाने का आदेश दिया है।
व्हाट्सएप के जरिए जानकारियां करेंगे साझा
यूपी.बिहार सीमा पर पुलिस का साझा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने का बनाने की खबर है,ताकि जानकारियां साझा की जा सकें। इसके माध्यम से बिहार पुलिस के पास तस्करी या फिर अपराध से जुड़ी जो जानकारी होगी,व तत्काल पुलिस को मिल जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
नदियों के रास्ते भी होता है शराब तस्करी
कुशीनगर में पुलिस की जांच में सामने आया है.कि नदियों के रास्ते भी शराब की तस्करी की जा रही है। इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई है,जो इसको रोकने का काम करेगी। “देवरिया और कुशीनगर के रास्ते शराब तस्करी की जानकारी सामने आ रही है.जबकि बिहार चुनाव को देखते हुए सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित होगा और सीसी टीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी की जाएगी।”
अयोध्या प्रसाद सिंह
अपर पुलिस -अधीक्षक-कुशीनगर