राष्ट्रीयलद्दाख और कारगिल फिर हिले भूकंप के झटको से, महसूस हुए 4...

लद्दाख और कारगिल फिर हिले भूकंप के झटको से, महसूस हुए 4 दिनों में दो बार तेज झटके

[object Promise]

करगिल। लद्दाख के कारगिल में भूकंप आने की खबर है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। यह भूकंप सुबह 3.37 बजे आया। इसका केंद्र कारगिल के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 433 किलोमीटर की दूरी पर था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को लद्दाख के कारगिल में 4.5 तीव्रता का भूकंप  दोपहर 1.11 बजे आया था। भूकंप के कारण किसी भी तरह की जान-माल की हानि होने की फिलहाल सूचना नहीं है। इसी दौरान जम्मू और कश्मीर के कटरा में भी भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 3.6 थी।

बता दें कि पिछले कुछ समय से देश में काफी भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।  शुक्रवार शाम 7 बजकर 50 सेकेंड पर दिल्ली-एनसीआऱ में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए थे। दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 थी। वहीं केंद्र गुरुग्राम के दक्षिण-पश्चिम में 63 किमी की दूरी पर था।

जम्मू कश्मीर में आए कई बार झटके

जम्मू कश्मीर में पिछले काफी समय से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में 1 जुलाई को एक दिन में दो बार भूकंप के तेज झटक महसूस किए गए थे। इससे पहले 26 जून को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। NCS (National Centre for Seismology) के एक आंकड़े के मुताबिक, उस भूकंप का केंद्र कटरा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व में 90 किलोमीटर दूर स्थित था। वहीं देश में पिछले दिनों सबसे हालिया झटके मिजोरम, गुजरात और दिल्ली में महसूस किए गए।

दिल्ली-एनसीआर में भी लगातार भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली की बात करें तो यहां बीते दिनों में कुछ हल्के झटके महसूस किए गए हैं। NCS (National Centre for Seismology) ने पिछले महीने के आखिरी दिनों में बताया कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हाल के दिनों में अब तक कुल 18 झटके महसूस किए गए हैं। इनमें से 8 अकेले रोहतक में आए।दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हाल ही में दर्ज किए गए सभी भूकंप निम्न से मध्यम तीव्रता के थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories