राष्ट्रीयघुसपैठ की बड़ी साजिशों में LoC पर भारी संख्या में आतंकियों का...

घुसपैठ की बड़ी साजिशों में LoC पर भारी संख्या में आतंकियों का जमावड़ा, भारतीय सेना अलर्ट

[object Promise]

नई दिल्ली: लद्दाख (ladakh) में चीन गालवन (Galwan valley) से लेकर पैंगाग के इलाके में अपनी सैनिक गतिविधियों को बढ़ाने में लगा हुआ है. वहीं, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक लाइन आफ कंट्रोल यानि LoC पर भारी संख्या में आतंकियों का जमावड़ा है. सभी आतंकी पाकिस्तानी सेना की मदद से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिशों में लगे हुए हैं. देश की अलग-अलग खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी एलओसी से सटे लॉन्चिंग पैड पर जमा हैं जिन्हें भारत में दाखिल कराने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है.

ZEE NEWS की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सुरक्षा बलों पर हमले के लिए बैट (बार्डर एक्शन टीम) को भी सक्रिय किया हुआ है जो कई इलाकों में सक्रिय हैं. एलओसी से सटे इलाकों में कई आतंकियों के ग्रुप पाकिस्तानी सेना के कैंपों में भी देखे गए हैं.

सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक इन-इन इलाकों में कितने आतंकियों के ग्रुप सक्रिय है जो घुसपैठ की तैयारी में हैं:

  1. गुरेज सेक्टर- गुरेज से सटे लांचिग पैड पर 25-30 लश्कर और जैश के आतंकियों के ग्रुप होने की जानकारी मिली है.
  2. मच्छल सेक्टर से सटे लांचिग पैड पर अल बदर,जैश और लश्कर के 40 से ज्यादा आतंकियों के ग्रुप मौजूद हैं.
  3. केरन सेक्टर से सटे लांचिग पैड पर टेरिरिस्ट रिवाइवल फ्रंट ( TRF),लश्कर और जैश के 70 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं जो कुपवाड़ा में दाखिल होने की साजिश में लगे हैं.
  4. तंगधार सेक्टर से सटे लॉन्चिंग पैड पर 50 से ज्यादा आतंकी जिसमें अल बदर और लश्कर के आतंकियों का ग्रुप मौजूद हैं. पाकिस्तानी सेना इन इलाकों में बैट एक्शन की तैयारी में लगी है.
  5. नौगाम सेक्टर से सटे लॉन्चिंग पैड पर 10 के करीब आतंकियों का ग्रुप को देखा गया है.
  6. उरी से सटे लांचिग पैड पर 25 के करीब आतंकियों को देखा गया है जो पाकिस्तानी सेना के साथ भारतीय सुरक्षा बलों पर बैट एक्शन की तैयारी में हैं.
  7. पुंछ से सटे लांचिग पैड पर 50 से ज्यादा आतंकी लश्कर, हिज्बुल ग्रुप के होने की जानकारी मिली है जो आईडी के जरिये सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश में लगे हैं.
  8. बिम्भर गली से सटे लांचिग पैड पर 40 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं.
  9. कृष्णा घाटी से सटे लांचिग पैड पर लश्कर और जैश के 30 से ज्यादा आतंकी लॉन्चिंग पैड पर हैं जो बैट एक्शन की तैयारी में हैं.
  10. नौशेरा,अखनूर और द्रास सेक्टर से सटे लॉन्चिंग पैड पर भी 30-40 आतंकियों के ग्रुप को देखा गया है जो घुसपैठ की साजिशों में लगे हुए हैं.

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक चीन से भारत के तनाव का फायदा पाकिस्तानी सेना उठाने में लगी हुई है. हालांकि भारतीय सेना चाहे लाइन आफ कंट्रोल हो या लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल ( एलएसी) भारतीय सेना पूरी तरह से चौकस है. आतंकी जम्मू-कश्मीर में नए रूट के जरिये घुसपैठ की कोशिशों में लगे हुए हैं.

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 से हटने से बौखलाया पाकिस्तान घाटी में आतंकी साजिशों को अंजाम देने में लगा हुआ है. इस साल सुरक्षा बल 111 आतंकियों का सफाया कर चुके हैं. आतंकियों के सभी बड़े कमांडर्स सुरक्षा बलों के हाथों मारे जा चुके हैं. कश्मीर में आतंक की कमर टूट चूकी है और यही वजह कि पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को कश्मीर में घुसपैठ कराना चहता है जिससे कश्मीर में अमन चैन के माहौल को बिगाड़ा जा सके.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories