राष्ट्रीयनेताओं ने दी चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि

नेताओं ने दी चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार रात से ही डॉक्टर उनकी हालत गंभीर बता रहे थे। ये 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘चौधरी साहब नहीं रहे।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार और प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं।’ वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अजित सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘चौधरी अजित सिंह के निधन का समाचार पीड़ादायक हैं। अजीत सिंह ने मजदूरों, किसानों और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया है। अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद रहे है। 1939 में मेरठ में जन्मे अजित सिंह ने किसान नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी और आइआइटी खड़गपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा हासिल की थी। 17 साल तक अमेरिका में इंजीनियर रहने के बाद 1980 में भारत लौटे। यहां उन्होंने पिता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की दुवारा स्थापित लोक दल को संभाला। अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी मथुरा से 15वीं लोकसभा सदस्य चुने गए हैं.

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories