राष्ट्रीयडिजिटल ग्राम से सम्बंधित विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

डिजिटल ग्राम से सम्बंधित विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर 28 सितम्बर/ मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा के आदेशानुसार मा० जनपद न्यायाधीश महोदय की संरक्षकता व सतीश कुमार मगन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर की देख-रेख में आज दोपहर 12 बजे से रिसोर्स पर्सन तहसीलदार लंभुआ सुल्तानपुर की अध्यक्षता मे डिजिटल ग्राम से सम्बंधित विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे जन समुदाय उपस्थित रहे।
इस विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित समस्त महिलाओं व जन समुदाय को रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित तहसीलदार द्वारा महिलाओं के अधिकार व कर्तव्य तथा सीनियर सिटीजन से संबंधित में चलाई जा रही समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी कादीपुर एवं जिला समन्वयक सर्वेश कुमार यादव द्वारा उपस्थित जन समुदाय को जनसेवा केन्द्र के बारे मे भी सम्यक जानकारी दी गई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories