नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (LG Anil Baijal) ने मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का फैसला पलट दिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों का ही इलाज होगा, लेकिन उपराज्यपाल के दखल के बाद दिल्ली में कोई भी इलाज करा सकेगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (LG Anil Baijal) ने मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के उस फैसले को एक दिन बाद ही पलट दिया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों का ही इलाज होगा। साफ है कि अब दिल्ली में कोई भी अपना इलाज करा सकेगा।
रविवार दोपहर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया था, जिसमें अब दिल्ली से बाहरवाले लोगों को दिल्ली में इलाज करवाने में दिक्कतों का सामना करना होगा। फैसले के मुताबिक, दिल्ली में मौजूद दिल्ली सरकार के सरकारी हॉस्पिटल और प्राइवेट हॉस्पिटलों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज (arvind kejriwal on corona Treatment) होगा। वहीं केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले होंगे।
अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आनेवाले हॉस्पिटल और दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटलों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। वहीं केंद्र सरकार के हॉस्पिटल जैसे एम्स, सफरदरजंग और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में सभी लोगों का इलाज हो सकेगा, जैसा अबतक होता भी आया है। हालांकि, कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल जो स्पेशल सर्जरी करते हैं जो कहीं और नहीं होती उनको करवाने देशभर से कोई भी दिल्ली आ सकता है, उसे रोक नहीं होगी।

