देखें तो कितनी खूबसूरत हो , किशोरी को शराब से नहलाया, पुलिस बाेली-जरा मुंह खोलकर दिखाओ

कानपुर घटना करीब ढाई माह पुरानी हो चुकी है लेकिन, न्याय की तलाश में भटकते शुक्रवार को एसपी पश्चिम की चौखट पर पहुंची उस अनाथ किशोरी को मिले जख्म अबतक ताजा हैं। काकादेव थाना क्षेत्र के आंबेडकरनगर में गली के गुंडों ने दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसकर किशोरी को दबोच लिय, उसके कपड़े फाड़ दिए और शराब से नहला दिया था। गनीमत रही कि मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गए और उसकी अस्मत बच गई। शिकायत लेकर वह थाने पहुंची तो वहां भी बेअदबी और अपमान का घूंट पीना पड़ा। उससे कहा गया कि तुम इतनी खूबसूरत तो नहीं कि कोई तुमको छेड़े।

देखें तो कितनी खूबसूरत हो , किशोरी को शराब से नहलाया, पुलिस बाेली-जरा मुंह खोलकर दिखाओ
करीब ढाई माह पहले घर पर गुंडों की हरकतों से आजिज आकर पीड़ित किशोरी थाने शिकायत करने पहुंची तो वहां भी बेअदबी और अपमान का घूंट पीना पड़ा।

नाना-नानी के साथ रहती है किशोरी

माता-पिता का देहांत होने के बाद से 16 वर्षीय पीडि़त किशोरी काकादेव में नाना-नानी के साथ रह रही है। पीडि़ता के मुताबिक क्षेत्र के कुछ गुंडों ने 15 जून को उसे घर में दबोच लिया, कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म की कोशिश की और शराब से नहला दिया। इस बीच मोहल्ले के लोग आ गए तो इज्जत बच गई। किशोरी के मुताबिक इन गुंडों की वजह से उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस अधिकारी ने कहा- तुम इतनी खूबसूरत तो नहीं है कि कोई तुमसे छेड़छाड़ करे, तुम्हें अपनी जीप में बिठाकर शहर में घुमाएंगे, देखते हैं कि कौन छेड़ता है। उसकी शिकायत पर एनसीआर दर्ज करके इतिश्री कर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घर से बाहर निकलना हुआ दूभर

पीडि़ता के मुताबिक आरोपितों का हौसला और बढ़ गया। उसका घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। कुछ दिनो पहले वह एसएसपी से मिली तो उन्होंने फिर थाने जाने को कहा। इस बार फिर उसे थाने में अपमान का घूंट पीना पड़ा। कोरोना के चलते वह दुपट्टे से मुंह ढकी हुई थी। आरोप है कि थानेदार ने उससे कहा कि जरा मुंह खोलकर दिखाओ, देखें तो कितनी खूबसूरत हो कि लोग तुम्हारे साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे हैं। न्याय न मिलने पर किशोरी शुक्रवार को एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार के सामने पेश हुई और आपबीती सुनाई। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। किशोरी की शिकायतों की जांच पिंक चौकी प्रभारी को दे दी गई है।

पहली बार नहीं पुलिस के बिगड़े बोल

संजीत हत्यकांड में निलंबित किए गए इंस्पेक्टर रणजीत राय जब चकेरी में इंस्पेक्टर थे, तब एक युवती गायब हो गई थी। जब उसकी बहन ने इंस्पेक्टर से गुहार लगाई तो उनका जवाब था कि पुलिस को फुर्सत कहां है। खुद पुलिस में भर्ती हो जाओ और अपनी बहन की तलाश कर लो। मामला एडीजी तक पहुंचा, मगर रणजीत का कुछ न बिगड़ा। एक मामला नजीराबाद का है, जहां छेड़छाड़ की पीडि़ता को दारोगा ने कहा कि बड़ी-बड़ी झुमकी पहनकर निकलोगी तो छेड़छाड़ ही होगी। इस प्रकरण में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img