राष्ट्रीयLove Jihad : कुशीनगर में लव जिहाद के शक में निकाह के...

Love Jihad : कुशीनगर में लव जिहाद के शक में निकाह के दौरान पहुंची पुलिस,युवक-युवती निकले मुस्लिम

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में Love Jihad के शक में पुलिस ने एक निकाह में पहुंच गई। वहां से एक मौलवी समेत दो को हिरासत में ले लिया। पड़ताल करने पर पता चला कि जिनका निकाह हो रहा था वो युवक-युवती मुस्लिम थे।
गांव में मचा हड़कंप 
गांव में पुलिस की अचानक छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया था। दरअसल, पुलिस को गांव में चोरी-छिपे निकाह कराए जाने की सूचना मिली थी। इस पर कसया थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस को पहले लव जिहाद की सूचना दी गई थी, जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस तुरंत वहां पहुंची थी। पुलिस वहां से एक मौलवी और युवक-युवती को थाने लेकर चली आई। युवती आजमगढ़ जिले की बताई जा रही है।
कुछ दिन से गायब थी युवती
पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की तो युवक-युवती दोनों मुस्लिम निकले। युवती कुछ दिन से गायब थी। उसके परिजनों ने थाने में तहरीर भी दी है। इसकी जानकारी प्रभारी एसओ रामविलास यादव ने दी। उन्होंने बताया कि युवती के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उन्हें थाने पर बुलाया गया है। उसके बाद अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories