राष्ट्रीयलखनऊ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पहले लगेगी वैक्सीन, स्टोरेज सेंटर तैयार

लखनऊ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पहले लगेगी वैक्सीन, स्टोरेज सेंटर तैयार

[object Promise]

लखनऊ, पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के संग आंगनबाड़ी वर्कर को भी वैक्सीन लगेगी। वहीं, राजधानी में वैक्सीन स्टोरेज सेंटर लगभग तैयार हो गया है। इस सेंटर में दो लाख 42 हजार वैक्सीन रखने की क्षमता होगी।

[object Promise]
जिले में दो लाख 42 हजार वैक्सीन की डोज रखने की क्षमता। 205 सरकारी व 750 निजी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों का आ चुका है ब्योरा। ऐशबाग में कोरोना वैक्सीन स्टोरेज यूनिट बनाई जा रही है।

ऐशबाग में कोरोना वैक्सीन स्टोरेज यूनिट बनाई जा रही है। इसकी मरम्मत व रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा हो गया है। शेष काम कुछ दिनों के अंतराल में हो जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया है। वहीं, वैक्सीनेशन का ब्योरा भी तैयार है। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगेगी। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर व तीसरे चरण में बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, अभी छह आईस लाइंड रेफ्रिजरेटर (आइएलआर) हैं। वहीं, 30 और आइएलआर की आवश्यकता है।

लखनऊ में पहले चरण के तहत करीब 55 से 60 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 205 सरकारी व 750 निजी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों का ब्योरा आ चुका है।

कोविड पोर्टल पर अपलोड होंगे नाम 

वैक्सीनेशन के लिए कोविड पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है। ऐसे में जब कर्मी वैक्सीन लगवाने केंद्र पर पहुंचेंगे तो पोर्टल से नाम मिलान किया जाएगा। साथ ही पहचान पत्र आदि से भी मिलना किया जाएगा। इसके बाद ही वैक्सीन लगाई जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories