[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखनऊ : करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत, रोड लाइट लेकर चल रहे थे बरात में
राष्ट्रीय

लखनऊ : करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत, रोड लाइट लेकर चल रहे थे बरात में

admin
Last updated: April 17, 2026 1:30 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ, काकोरी क्षेत्र के तेज किशन खेड़ा गांव में बुधवार देर रात शादी समारोह में हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे तीनों मजदूरों की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। तीनों बरात की अगुवानी के दौरान रोड लाइट सिर पर उठाकर चल रहे थे। इस बीच रोड लाइट के ऊपरी हिस्से की छतरी हाई-टेंशन लाइन से टकरा गई थी। इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक हादसे में मृत मजदूरों की शिनाख्त जगदीश (50) निवासी गोंडा बाजार गोपीपुरवा बेनीगंज हरदोई उसका साथी राजू (45) और बेनीगंज खेरवा कमालपुर के रहने वाले राजकुमार उर्फ कमल (32) के रूप में हुई। तेज किशन खेड़ा गांव निवासी बेचालाल लोधी की बेटी की शादी थी। बरात सरोजनीनगर क्षेत्र से आयी थी।

[object Promise]
काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में बीती रात गांव में आई बारात में हुआ था बड़ा हादसा। बैंड के साथ छतरीनुमा लाइट पकड़े तीन मजदूर गांंव मे सड़क किनारे रखे ट्रांसफॉर्मर के चपेट में आने से झुलसे गए थे। सुबह उनकी मौत हो गई।

हाई-टेंशन लाइन से रोड टकराते ही हुआ धमाका और उतर आया करंट
इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक बरात में अगुवानी उठने के दौरान बैंड के साथ मजदूर रोड लाइट सिर पर उठाकर चल रहे थे। इस बीच बारात में शामिल लोग डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थें। तभी रोड लाइट के ऊपरी हिस्से में लगी छतरी हाई-टेंशन लाइन से टकरा गई। एकाएक तेज धमाका हुआ चिंगारियां उठने लगीं और रोड लाइट में करंट उतर आया। अगुवानी में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान गिरने से कई लोग चोटिल हो गए। लोगों ने आनन-फानन में बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद घायल चौकी मजदूरों को चौकी प्रभारी घुरघुरी तालाब पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर देख तीनों को ट्रामा लेकर पहुंचे। ट्रामा में इलाज के दौरान गुरुवार तड़के तीनों की मौत हो गई।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ : मतगणना के दौरान हंगामा, सपा प्रत्‍याशी ने कहा-बक्‍सा सील करने में की गई गड़बड़ी
Next Article पापा और मम्‍मी की मेहनत की कमाई, लाडलों ने Online Games में इस तरह गंवा रहे, लग नहीं भनक भी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?