राष्ट्रीयईंधन की महंगाई को लेकर मध्य प्रदेश बंद, कांग्रेस ने कहा- सरकार...

ईंधन की महंगाई को लेकर मध्य प्रदेश बंद, कांग्रेस ने कहा- सरकार को नहीं जनता की परवाह

[object Promise]

कमलनाथ ने कहा, ‘आज दोपहर 2 बजे तक मध्यप्रदेश में बंद है। डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर लोगों में तनाव है। सरकार रेवेन्यू जमा करने में व्यस्त है और जनता की परवाह नहीं कर रही है।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से इस बंद में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने अपने बयान में केंद्र पर आरोप लगाया और कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान आम जनता को सपोर्ट देने के बजाय उनपर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने राज्य की जनता से कांग्रेस के इस बंद को सफल बनाने का आग्रह किया ताकि सरकार इसे लेकर जागरुक हो। कमलनाथ ने गुरुवार को कहा कि अन्नुपुर के कोटमा में लगातार नौवें दिन ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये से अधिक हो गई है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories