राष्ट्रीयकर्नाटक चुनाव: कांग्रेस के घोषणापत्र पर विवाद के बाद जगह-जगह लगे ‘मैं...

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस के घोषणापत्र पर विवाद के बाद जगह-जगह लगे ‘मैं हूं बजरंगी’ के पोस्टर

कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के आश्वासन से कर्नाटक में एक बड़ा विवाद पैदा हो गया है। बुधवार को जगह-जगह ‘मैं हूं बजरंगी’ के पोस्टर दिखे और अधिकारियों को चुनौती दी गई कि वे उन पर प्रतिबंध लगाएं और गिरफ्तार करें। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के वादे को भाजपा नेता भुना रहे हैं। पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर नाराजगी व्यक्त की और बड़े पैमाने पर बजरंग दल के समर्थन में उतर आए।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार देर रात हावेरी जिले के हनागल में प्रचार किया और कांग्रेस की निंदा की। उन्होंने भगवा शॉल लहराया, ‘जय बजरंगी’ का नारा लगाया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नारे लगाए।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी के लिए यह आखिरी चुनाव है। अगर वे हार जाते हैं तो सीधे अपने घर जाएंगे। यह उनके लिए करो या मरो की स्थिति है। यह वास्तव में कांग्रेस के लिए मरने की स्थिति है।

उन्होंने यह भी कहा, भगवान हनुमान के भक्त बजरंग दल के बजरंगी हैं और कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में घोषणा की है कि वह बजरंग दल संगठन पर प्रतिबंध लगाएगी। यदि भगवान हनुमान के भक्त विद्रोह कर दें तो कांग्रेस पार्टी का पूरे देश से समूल सफाया हो जाएगा।

कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, कांग्रेस ने भगवान श्रीराम को कैद में रखा था। अब वे भगवान हनुमान को भी बंदी बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस को भगवान हनुमान पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैं विजयनगर साम्राज्य के लोगों को नमन करता हूं। मैं भगवान हनुमान की भूमि में हूं। साथ ही कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में दावा कर रही है कि वे बजरंगबली को बंद कर देंगे और ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने वालों पर प्रतिबंध लगा देंगे।

भाजपा की राष्ट्रीय युवा शाखा के प्रमुख और बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए दावा किया कि वह बजरंगी हैं। उन्होंने चुनौती दी, मैं बजरंगी हूं। मैं कन्नडिगा हूं और यह हनुमान की भूमि है। मैं कांग्रेस को मुझ पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती देता हूं!

कर्नाटक के तटीय जिलों और चिकमंगलूर जिलों में घरों पर पोस्टर लगाए गए हैं जिन पर लिखा है, मैं बजरंगी हूं यह आवास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का है। कांग्रेस नेताओं को वोट मांगने की अनुमति नहीं है।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, बजरंग दल आरएसएस का एक हिस्सा है और राष्ट्र के लिए युवाओं के साथ काम कर रहा है। यह कभी भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहा है। कांग्रेस द्वारा घोषणापत्र मुसलमानों को खुश करने के लिए जारी किया जाता है। कांग्रेस अपनी बबार्दी सुनिश्चित करने के लिए ही ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल कर रही है।

अगर कांग्रेस में क्षमता है, तो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने दें। हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। मुसलमानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड, टीपू विश्वविद्यालय की स्थापना, टीपू जयंती समारोह, गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों को वापस लेना और धर्मांतरण विरोधी कानून निंदनीय कदम हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला जारी रखने की संभावना है। वह दक्षिण कन्नड़ के मूडबिद्री और उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में मेगा रैलियों को संबोधित करेंगे, जिन्हें भाजपा का गढ़ और हिंदुत्व प्रयोगशाला माना जाता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories