राष्ट्रीयच‍िनहट : प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, अवैध रूप से बना रखा...

च‍िनहट : प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, अवैध रूप से बना रखा था warehouse

[object Promise]

लखनऊ, चिहनट के मटियारी के कंचनपुर में टीन शेड के नीचे अवैध रूप से चल रहे प्लास्टिक गोदाम में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। दमकल विभाग आग के कारणों की पड़ताल कर रहा है। मटियारी के कंचनपुर इलाके में स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में शु्क्रवार तड़के भीषण आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने गोदाम मालिक अब्दुल कलाम को घटना की जानकारी दी।

[object Promise]
आग प्लास्टिक के गोदाम में लगी थी। इस लिए पानी से आग पर जल्दी से काबू पाना आसान नहीं था। आग बढ़ती देख वाटर मिस्ट फायर टेंडर मंगाना पड़ा। जिसमें पानी के साथ ही फोम भी होती है। इस लिए समय रहते आग पर काबू पाया जा सका।

अब्दुल कलाम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग बेकाबू होते देख उन्होंने दमकल को सूचना दी। सूचना पर गोमतीनगर, इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से गोदाम में रखा भारी मात्रा में प्लास्टिक और कबाड़ का माल जल गया। एफएसओ गोमतीनगर मदन सिंह ने बताया कि आग के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

वाटर मिस्ट फायर टेंडर से आग बुझाने में हुई आसानी

चूंकि आग प्लास्टिक के गोदाम में लगी थी। इस लिए पानी से आग पर जल्दी से काबू पाना आसान नहीं था। आग बढ़ती देख वाटर मिस्ट फायर टेंडर मंगाना पड़ा। जिसमें पानी के साथ ही फोम भी होती है। इस लिए समय रहते आग पर काबू पाया जा सका।

अवैध रूप से चल रहा था गोदाम

एफएसओ ने बताया कि गोदाम अवैध रूप से टीन के नीचे संचालित था। गोदाम संचालक ने फायर विभाग से उसकी एनओसी नहीं ली थी। गोदाम संचालक को नोटिस दी जाएगी। एफएसओ ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories