राष्ट्रीयED से समन मिलने पर भड़क उठे मल्लिकार्जुन खड़गे, जानिए क्या कहा

ED से समन मिलने पर भड़क उठे मल्लिकार्जुन खड़गे, जानिए क्या कहा

डेस्क। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार (4 अगस्त,2022) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से समन भेजने के तरीके पर कई सवाल उठाएं।

उन्होंने कहा राज्यसभा यह कहते हुए सवाल पूछा, “जब संसद सत्र चल रहा है तो वे मुझे कैसे बुला सकते हैं?” 

आपको बता दें, ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खड़गे को पूछताछ के लिए तलब किया था। इस मामले को लेकर ईडी पहले ही कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं जैसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है।

कल ईडी ने यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को भी सील कर दिया था। बता दें यह वहीं कंपनी है, जो नेशनल हेराल्ड को चलाती है और खड़गे इस कंपनी के अधिकारिक प्रतिनिधि है। क्या आपको पता है कि जब दफ्तर को सील किया गया था, तो वह वहां मौजूद नहीं थे।

वहीं विपक्ष के नेता खड़गे ने राज्यसभा में ईडी के समन भेजने पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि मुझे दोपहर 12:30 बजे ईडी के सामने पेश होना है। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन क्या मुझे संसद सत्र के बीच में बुलाना उचित होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories